फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HBSE 10th Result out HBSE result 2025 10th result Haryana Board

HBSE 10th Result: एक ही स्कूल की तीन छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-थ्री में पाया स्थान, विद्यालय में जश्न का माहौल

Sat, 17 May 2025 03:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 03:40 PM IST
सार

 झज्जर जिले की तीन छात्राओं ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में टॉप-थ्री में जगह बनाई है। तीन छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न का माहौल है।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
HBSE 10th Result out HBSE result 2025 10th result Haryana Board
एक ही स्कूल की तीन छात्राओं ने प्रदेश में किया टॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HBSE 10th Result: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में झज्जर जिले की तीन छात्राओं ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। इनमें से दो छात्राओं ने दूसरा और एक छात्रा ने तीसरा स्थान पाया है। तीनों छात्राएं एक ही स्कूल की हैं। सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा दुबलधन की छात्रा रोमा ने 497 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। इसी स्कूल की तान्या ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। इसके अलावा इसी स्कूल की इशू ने 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में छठे स्थान पर रहा जिला

झज्जर जिला 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठे स्थान पर रहा। पिछले साल जिला सातवें स्थान पर था। इस बार पास प्रतिशत 95.75 प्रतिशत रहा जबकि बीते साल पास प्रतिशत 97.6 प्रतिशत रहा। साल 2023 में जिले में 70.60 प्रतिशत रिजल्ट के साथ आठवें स्थान पर था। 
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सैकेंडरी वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नियमित परीक्षा में 94.06% पास प्रतिशत हासिल कर लड़कों (91.07%) को 2.99% से पीछे छोड़ दिया। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.49% बच्चे पास, रेवाड़ी पहले स्थान पर रहा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed