फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana's situation is worsening day by day due to poor health system: Harish

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन-प्रतिदिन हो रहे खराब : हरीश

Mon, 15 Jan 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana's situation is worsening day by day due to poor health system: Harish
झज्जर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झज्जर के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। खांसी-जुकाम की दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में अगर शाम 3 बजे के बाद कोई इमरजेंसी केस और एक्सीडेंट केस आता है तो उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जाता है। ऑर्थो डॉक्टर और सर्जन कमी का सामना जनता को करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में लूटने पर मजबूर किया जा रहा है। हरियाणा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर खट्टर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। हरियाणा में भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। सरकार को चाहिए कि वह डॉक्टर्स के खाली पदों को भरें, अस्पताल में मशीनों और जर्जर भवनों को ठीक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल, पूर्व सैनिक विंग जिलाध्यक्ष उमराव बेरी, एससी जिलाध्यक्ष भीम दहिया, जोगिंदर तंवर, ब्लॉक अध्यक्ष सलेश कांगडा, राजेश प्रजापत, हरीश तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed