फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Wrestling Association President Rohtas Nandal out of Wrestling Association

Bahadurgarh: हरियाणा कुश्ती संघ के प्रधान रोहतास नांदल कुश्ती संघ से बाहर, रमेश बोहर बने कार्यकारी प्रधान

Sun, 14 Jan 2024 05:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने रोहतास नांदल पर मनमानी करने और संघ के पैसे का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं राकेश कोच का कहना है कि रोहतास नांदल को अब हरियाणा कुश्ती संघ से जुड़ी कोई भी प्रतियोगिता करवाने का अधिकार नहीं रहा।

विज्ञापन
Haryana Wrestling Association President Rohtas Nandal out of Wrestling Association
भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष सतपाल देशवाल आब्जर्वर का स्वागत करते राकेश कोच व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कुश्ती संघ के प्रधान रोहतास नांदल को कुश्ती संघ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संगठन की एजीएम में यह फैसला लिया गया है। प्रधान रोहतास नांदल को उनके द्वारा लिए गए मनमाने फैसलों के कारण हटाया गया है। हरियाणा कुश्ती संघ के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रमेश पांचाल बोहर को कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने रोहतास नांदल पर मनमानी ढंग से फैसले लेने और संघ के पैसे का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


इसको लेकर बहादुरगढ़ के सेंट एंथोनी स्कूल में हरियाणा कुश्ती संघ द्वारा एजीएम बैठक बुलाई गई। बैठक में भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष सतपाल देशवाल आब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे। बैठक में मौजूद हरियाणा कुश्ती संघ के कार्यकारणी सदस्यों ने एक मत से संघ के प्रधान रहे रोहतास नांदल को हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने रोहतास नांदल पर मनमानी करने और संघ के पैसे का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं राकेश कोच का कहना है कि रोहतास नांदल को अब हरियाणा कुश्ती संघ से जुड़ी कोई भी प्रतियोगिता करवाने का अधिकार नहीं रहा। उन्होंने बताया कि हरियाणा कुश्ती संघ द्वारा सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का भी आयोजन संपन्न हो गया है। जहां 30 खिलाड़ियों का चयन पूना में होने वाली भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने बताया कि रोहतास नांदल ने भी 17-18 जनवरी को सोनीपत में स्टेट चैंपियनशिप करवाने का ऐलान किया है, लेकिन अब वह खुद हरियाणा कुश्ती संघ के प्रधान नहीं रहे, तो ऐसे में अब उन्हें किसी भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का अधिकार भी नहीं रहा है। पिछले एक साल से भारतीय कुश्ती संघ और हरियाणा कुश्ती संघ में चल रहे घमासान का सीधा असर कुश्ती के खेल और खिलाड़ियों पर पड़ रहा है। हरियाणा कुश्ती संघ की एजीएम में संघ के प्रधान को हटाकर कार्यकारी प्रधान की नियुक्ति की गई है। ऐसे में अब देखना होगा कि कुश्ती संघ में चल रही खींचतान अब बंद होती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed