फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Vyapar Mandal Beri formed, Rajveer became the president

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा व्यापार मंडल बेरी का गठन, राजवीर बने अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana Vyapar Mandal Beri formed, Rajveer became the president
06jjrp03- बेरी में व्यापार मंडल के चुने गए पदा​धिकारी। स्रोत-व्यापार मंडल
बेरी। हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंगल ने व्यवसायी और लंबे समय से व्यापार संगठन से जुड़े राजवीर राठी को बेरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा ठेकेदार सतीश कुमार को उपप्रधान, दिनेश ऐरन को सचिव, अर्जुन कुमार को कैशियर का पद सौंपा। पीतांबर को हरियाणा व्यापार मंडल बेरी का संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। केशव सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल की टीम हर छोटे-बड़े व्यापारी के साथ है।
विज्ञापन

नवनियुक्त व्यापार मंडल बेरी के अध्यक्ष राजीव राठी ने आश्वासन दिया कि बेरी व्यापार मंडल की पूरी कार्यकारिणी की सशक्त टीम शीघ्र बनाकर लगन से काम करेंगे। झज्जर नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने का काम करने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल के जिला महासचिव सुनील यादव, उपप्रधान राजीव मित्तल, सलाहकार सदस्य प्रदीप ऐरन, आशीष, पवन रोहिल्ला, अभय कादियान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed