{"_id":"63374d931c47f155e519f79d","slug":"haryana-s-roadways-buses-will-be-able-to-go-to-delhi-by-march-31-jhjhar-news-rtk659579917","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली जा सकेगी रोडवेज बसे, प्रतिबंध हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली जा सकेगी रोडवेज बसे, प्रतिबंध हटाया गया
विज्ञापन
झज्जर। अब रोडवेज बसें 31 मार्च तक दिल्ली में प्रवेश कर सकेगी। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के स्तर को देखते हुए हरियाणा से आने वाली रोडवेज बसों के एक अक्तूबर से दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेशों में बदलाव कर दिया है। सरकार ने 31 मार्च तक रोडवेज बसों को दिल्ली में आने की हरी झंडी दी है । इस फैसले के बाद हरियाणा निगम की 20 बसों का दिल्ली में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। इससे करीब 1500 से दो हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
बढ़ते प्रदूषण के कारण 1 अक्टूबर से डीजल चलित वाहनों पर दिल्ली में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था । इस फैसले के बाद जिले से दिल्ली जाने वाली डीजल की 20 बसों के आवागमन रुकना तय हो गया था। दैनिक यात्रियों में इसे लेकर काफी आक्रोश था। लेकिन आमजन की समस्या के चलते इस निर्णय में संशोधन किया गया है और अब 31 मार्च तक रोडवेज बसें दिल्ली में जा सकेगी गौरतलब है कि झज्जर बहादुरगढ़ बस डिपो से रोडवेज की करीब 20 बसें प्रतिदिन दिल्ली जाती हैं ।
इसके अलावा झज्जर के गांव चिमनी से दिल्ली से चंडीगढ़ रोडवेज बस जाती है । झज्जर डिपो से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए करीब 7 बसें झज्जर से जाती हैं। वहीं हिसार, सिरसा , फतेहाबाद जिलों से झज्जर होकर गुजरने वाली बसें गुरुग्राम होकर दिल्ली में जाती हैं। यदि रोडवेज बसे दिल्ली में जाने पर प्रतिबंध लगता तो सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। नौकरी पेशा वाले दैनिक यात्री इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन
झज्जर बस डिपो के महाप्रबंधक नरेंद्र गर्ग ने उन्होंने कहा कि प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक दिल्ली में जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया था लेकिन यात्रियों और आमजन की सुविधा को देखते हुए 31 मार्च तक प्रतिबंध को हटा दिया गया है ।
अब 31 मार्च तक रोडवेज बसे दिल्ली में प्रवेश का सकेगी। ऐसे में पंजाब व हरियाणा के भिवानी हिसार, सिरसा व रोहतक आदि से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी को बहादुरगढ़ में कुछ कम किया जा सकता है पर यहां नए बस अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें दिल्ली में जाने के लिए दूसरी बसों की व्यवस्था करनी होगा। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने तीन माह पहले से ही अल्टीमेटम दे रखा है कि एक अक्टूबर से दिल्ली में बीएस 4 इंजन की बसें नहीं घुसने दी जाएंगी। केवल बीएस-6 इंजन की बसों को ही चलाने की अनुमति होगी।
वर्जन
रोडवेज की बसे एक अक्तूबर से पूरी क्षमता के साथ दिल्ली की ओर चलेगी। पहले सरकार ने एक अक्तूबर दिल्ली में रोडवेज बसों के घुसने पर प्रतिबंध लगाया गया था। जन सुविधाओं को देखते हुए प्रतिबंध को 31 मार्च तक हटा दिया गया है। झज्जर डिपों से करीब दस बीएस-6 बसों की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है जल्द ही बसे आ जाएगी।
नरेद्र गर्ग ,रोडवेज महाप्रबंधक