{"_id":"66bce2f4a63d57182e0d7875","slug":"haryana-rifle-fired-after-falling-bsf-jawan-shot-through-stomach-died-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गिरने से चली राइफल, बीएसएफ जवान के पेट के आर-पार हुई गोली, मौत, एमपी का था जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गिरने से चली राइफल, बीएसएफ जवान के पेट के आर-पार हुई गोली, मौत, एमपी का था जवान
Wed, 14 Aug 2024 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रीवा का जवान उमाकांत तिवारी झज्जर के दुलीना जेल में तैनात था। परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के झज्जर की दुलीना जेल में तैनात बीएसएफ 9 बटालियन का जवान ड्यूटी पूरी कर कैंप में लौटते वक्त गिर गया। इस दौरान राइफल से गोली चल गई, जो जवान के पेट के आर-पार हो गई। घायल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला 42 वर्षीय उमाकांत तिवारी बीएसएफ में 9 बटालियन का सिपाही था। उसकी हिसार में पोस्टिंग थी। बटालियन के जवानों की ड्यूटी कुछ समय से दुलीना जेल में लगी हुई थी। मंगलवार देर रात उमाकांत तिवारी अपनी ड्यूटी पूरी करके कैंप लौट रहा था। इस दौरान वह अचानक गिर गया।
विज्ञापन
इसके चलते राइफल से गोली चल गई। गोली सीधे उसके पेट को चीरते हुए पार निकल गई। उसे घायल हालत में तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान उमाकांत की मौत हो गई।
विज्ञापन