फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Post mortem report revealed, 11 bullets shots on Nafe Singh Rathi

Haryana: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा... नफे सिंह राठी को लगी थीं 11 गोलियां

Mon, 26 Feb 2024 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 09:05 PM IST
सार

नफे सिंह राठी की अंत्येष्टि पर कार्यकर्ताओं सहित भारी भीड़ जुटी। हत्या के रोष में मुख्य बाजार बंद रहा। शाम करीब सवा चार बजे वीडियोग्राफी के बीच शुरू हुआ पोस्टमार्टम सवा एक घंटे चला। 

विज्ञापन
Haryana: Post mortem report revealed, 11 bullets shots on Nafe Singh Rathi
इनेलो नेता नफे सिंह राठी की अंत्येष्टि के मौके पर रामबाग के पास जुटी भारी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का सोमवार शाम को बहादुरगढ़ में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पार्टी के महासचिव अभय सिंह चौटाला समेत कार्यकर्ताओं व शहरवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही।

विज्ञापन


बड़े पुत्र भूपेंद्र राठी ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले पोस्टमार्टम की मदद से खुलासा हुआ कि हमले में राठी को 11 गोलियां लगीं थीं। उधर, नफे सिंह की हत्या के रोष स्वरूप सोमवार को कुछ देर मुख्य बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा करीब सात घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद पीड़ित परिवार नफे सिंह राठी के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुआ। पोस्टमार्टम शाम करीब सवा चार बजे आरंभ हुआ। डॉक्टरों के बोर्ड को पोस्टमार्टम करने में करीब सवा एक घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठी के शरीर में फंसी गोलियों को निकालने के लिए डॉक्टरों को कई बार एक्स-रे करने पड़े। पोस्टमार्टम की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। जिला पुलिस भी दिनभर अलर्ट रही।

पोस्टमार्टम के बाद राठी के शव को पहले बहादुरगढ़ के आठ बिस्वा जटवाड़ा मोहल्ला स्थित उनके घर ले जाया गया। यहां परिजनों द्वारा अंतिम दर्शन के बाद शवयात्रा आरंभ हुई और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पास रामबाग श्मशान घाट पहुंची। यहां पहले से ही शहरवासियों की भारी भीड़ जमा थी। शोक संतप्त माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।


इस मौके पर नफे सिंह राठी के छोटे पुत्र जितेन्द्र राठी, भतीजे कपूर सिंह राठी, बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, रामपाल माजरा, शहर के कई नगर पार्षद, राजनीतिक नेता, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed