फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana players did better

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Sun, 16 Apr 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana players did better
बहादुरगढ़। योनेक्स-सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को अहम मुकाबले खेले गए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। आज से फाइनल दौर के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पुरुष सिंगल में अरुणेश ने 15-11 व 15-11 से रवि को हराया। श्रीवर्धन एम. ने 15-11 व 15-4 से सतीश कुमार को पराजित किया।
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट बहादुरगढ स्थित साईिनंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में चल रहा है। शनिवार को गिरीश वेंकट पी ने 15-10 व 15-9 से अभिनव ठाकुर को शिकस्त दी। मिहिर कटोच ने 15-9 व 15-7 के अंतर से अंश विशाल गुप्ता को हराया। बंगाल के अस्मित अग्रवाल ने 15-11, 9-15 व 15-8 से मैसनाम मीराबा को पराजित किया। मनीष फोगाट ने 15-6 व 15-8 से हर्ष अरोड़ा को शिकस्त दी। राजदेव तोमर ने 15-8 और 15-12 के अंतर से शिवम मेहता को हराया। आर्यन ने 15-8 व 15-12 से आयुष शेट्टी को हराकर मुकाबला जीता। थनमुकिल एस ने 15-9 और 15-11 से मनराज सिंह को हराया। कविन थंगम ने 11-15, 15-12 व 17-15 के अंतर से मयंक चौधरी को शिकस्त दी। आयुष बम्मू ने 14-16, 15-12 व 15-13 से अंश नेगी को हराकर विजय हासिल की। अर्जुन रेहानी ने 15-13 व 15-12 से ऋषभ देशपांडे को पराजित किया। विघ्नेश थाथिनेनी ने 15-13 व 15-6 के अंतर से तुषार सुवीर को हराया। लोकेश रेड्डी के ने 15-6, 8-15 और 15-7 के अंतर से ध्रुव कुमार को पराजित किया। गुजरात के अनुपम ने 15-10 व 15-13 के अंतर से संस्कार सारस्वत को हराया। उत्तर प्रदेश के शांतनु शर्मा ने 15-5 व 15-10 के अंतर से अभिषेक येलीगर को हराया। मोहित सिंह ने 6-15, 15-8 व 15-9 के अतर से जीत हासिल की। इसी प्रकार वुमैन सिंगल में सानिका पाटनकर ने 15-10 व 15-9 के अंतर से अनेरी कोटक को हराया। आद्या वरियाथ ने 15-11, 7-15 व 15-12 के अंतर से लिजा को हराया। ग्लोरिया आठवले ने 15-13 और 15-8 से नेयसा करियप्पा को पराजित किया। अमीराह ग्रोवर ने 15-9 और 15-6 के अंतर से जीत दर्ज की। बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव अजय सिंघानियां ने बताया कि यह टूर्नामेँट 18 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed