{"_id":"66dc4cc93c26fa5a8d0244f6","slug":"haryana-op-dhankhar-advice-to-congress-said-congress-should-take-on-syl-in-writing-before-alliance-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ओपी धनखड़ की कांग्रेस को नसीहत, बोले- आप गठबंधन से पहले कांग्रेस SYL पर लिखित में ले लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ओपी धनखड़ की कांग्रेस को नसीहत, बोले- आप गठबंधन से पहले कांग्रेस SYL पर लिखित में ले लें
Sat, 07 Sep 2024 06:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:23 PM IST
सार
ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस को कहा कि आप के साथ गठबंधन में अगर एसवाईएल पर बात नहीं बनती है तो कांग्रेस और नीचे चली जाएगी।
विज्ञापन
ओमप्रकाश धनखड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस आते ही वह और नीचे बैठ जाएगी। वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो हमारे पानी का नहीं, वो किसी काम का नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस पहले आप से एसवाईएल की हां भरवाकर बात को आगे बढ़ाए, लिखित में ले, एसवाईएल का खोदाई का काम शुरू हो तो ठीक है, क्योंकि पंजाब में खोदाई हो सकती है। क्योंकि वहां पर चुनाव नहीं है। वहां एसवाईएल का काम शुरू हो सकता है। काम शुरू हो तो कोई बात बन सकती है।
विज्ञापन
यदि आम आदमी पार्टी पानी को ऐसे ही मना करते रहे तो प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता ही नहीं खुलेगा। यह लिख लो और जो गठबंधन करेगा, वह और ज्यादा नीचे जाएगा। कांग्रेस को एसवाईएल पर लिखित में ले लेना चाहिए।
विज्ञापन