फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Olympic Games will be held only in 2025, date will be finalized by May 30: Meenu Beniwal

2025 में ही होंगे हरियाणा ओलंपिक गेम्स, 30 मई तक फाइनल होगी तारीख : मीनू बेनीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana Olympic Games will be held only in 2025, date will be finalized by May 30: Meenu Beniwal
फोटो 52 : हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल का स्वागत करते हुए अनिल खत्री। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ की चैम्पियंस एक्वेटिक एकेडमी में पहुंचे हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने बताया कि हरियाणा स्टेट गेम्स अथवा ओलंपिक गेम्स इसी साल ही करवाए जाएंगे। चैम्पियंस एक्वेटिक एकेडमी में मीनू बेनीवाल ने तैराकी सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और एचओए के उपाध्यक्ष अनिल खत्री को बधाई भी दी।

उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक लड़ाई के कारण पिछले 15 साल से हरियाणा राज्य खेल नहीं हो पाए है। जिसके कारण कम से कम 15 हजार खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल पाई और न ही खेलों और खिलाड़ियों को कोई मदद मिली। उन्होंने कहा कि अगर हर साल हरियाणा राज्य खेल होते तो हर साल करीबन हजार खिलाड़ी मेडल लेकर नौकरी की पात्रता हासिल करते और नौकरी भी हासिल करते। उन्होंने कहा कि 30 मई तक हरियाणा ओलंपिक खेल की तारीख तय कर ली जाएगी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मीनू बेनीवाल ने ये भी बताया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन प्रदेश भर में 22 खेलों को अडाॅप्ट करेगा। हर जिले में कम से कम एक खेल को गोद लेकर उस खेल से जुड़ी सुविधाएं एचओए उपलब्ध करवाएगा और उसकी देखरेख उस खेल से जुड़ी एचओए से संबंधित खेल एसोसिएशन ही करेगी। एचओए की कोशिश साई की तर्ज पर हर जिले में एक खेल का एक्सीलेंस सेंटर बनाने की है। इसके लिए थर्ड पार्टी एग्रीमेंट्स भी किए जाने की जरूरत पड़ी तो किए जाएंगे। मीनू बेनीवाल की अगुवाई में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की पूरी टीम निर्विरोध चुनकर आई है। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, सुनील खत्री, सत्यनारायण शर्मा, बलवान, विकास खत्री,बलवान कादियान, वीरेंद्र बेनीवाल, सुंदर सिंह ,हर्ष शर्मा तैराकी कोच साई जाधव सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 52 : हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल का स्वागत करते हुए अनिल खत्री। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed