फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana needs a government that provides employment: Asha Hooda

हरियाणा को रोजगार देने वाली सरकार की जरूरत : आशा हुड्डा

Sun, 17 Mar 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana needs a government that provides employment: Asha Hooda
झज्जर। हरियाणा को ऐसी सरकार की जरूरत है, जो रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करके बेरोजगारी पर नकेल कस सके। प्रदेश को ऐसी सरकार की जरूरत नहीं है, जो नौकरियों और निवेश को खत्म करके बेरोजगारी को बढ़ावा दे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने कही। वह शनिवार को झज्जर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा भर्तियां पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कभी पेपर लीक, कभी नौकरियों की खरीद-फरोख्त तो कभी अन्य गड़बड़ियों के चलते भर्तियां लटकती जा रही हैं। अब ये बेरोजगारी युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रोजगार ना मिलने के हताशा में युवा आत्महत्या जैसा कदम तक उठा रहे हैं। आशा हुड्डा ने कहा कि आज देश में भाजपा के प्रचारतंत्र का कब्जा है, लेकिन युवा वर्ग जनसंपर्क व सोशल मीडिया के जरिए सत्ताधारी पार्टी के झूठ को उजागर कर सकता है। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स, विकास अहलावत, रामअवतार गहलावत, शीतल पूछल, संजय यादव, रामानंद, श्यामलाल जांगड़ा, विक्रांत जांगड़ा, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed