{"_id":"63c417a7883543685c40f39b","slug":"haryana-khap-panchayats-demand-arrest-of-minister-accused-of-molestation-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी की मांग, सर्व खाप पंचायतों ने 23 तक दिया सरकार को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी की मांग, सर्व खाप पंचायतों ने 23 तक दिया सरकार को अल्टीमेटम
Sun, 15 Jan 2023 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:41 PM IST
सार
खेल मंत्री को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार करने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। 26 जनवरी को मंत्री के तिरंगा फहराने का भी विरोध करने का एलान किया है। खाप प्रतिनिधि राज्यपाल और उपराष्ट्रपति से मिलेंगे।
विज्ञापन
महापंचायत का आयोजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के गांव डावला के धनखड़ खाप चबूतरे पर रविवार को सरोकार की महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता धनखड़ खाप की ओर से की गई। इस अवसर पर करीब 30 खापों के प्रतिनिधियों और अन्य प्रतिनिधियों, किसान संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सभी खाप प्रतिनिधियों ने एकमत से खेल मंत्री संदीप सिंह को महिला कोच के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही पद से बर्खास्त कर जेल डालने की बात कही। कहा कि यदि सरकार की ओर से ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में खाप प्रतिनिधि और विभिन्न किसान संगठन महिला कोच के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान धनखड़ खाप के प्रधान युद्धवीर सिंह धनखड़ ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को सरकार को अल्टीमेटम देने का काम खाप प्रतिनिधियों की ओर से किया गया है। आगामी दिनों में यदि सरकार कोई ठोस फैसला खेल मंत्री के खिलाफ नहीं लेती है तो राज्यपाल व उपराष्ट्रपति से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का काम के प्रतिनिधि करेंगे।
विज्ञापन
कहा कि गणतंत्र दिवस में यदि खेल मंत्री संदीप सिंह कहीं भी झंडा फहराते मिले तो खाप प्रतिनिधित्व व किसान संगठन मंत्री विरोध करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मंत्री दोषी हैं और सरकार निष्पक्षता से जांच करें।
महिला कोच के पक्ष में 360 पालम खाप
360 पालम गांव के प्रधान सुरेद्र सोलंकी ने कहा कि 360 पालम खाप महिला कोच के पक्ष में हैं और महिला कोच के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करती हैं। इस दौरान अहलावत खाप से पहुंचे प्रतिनिधि डंपी पहलवान ने भी अपना समर्थन दिया और कहा कि अहलावत खाप सामाजिक सरोकार रखने वाली खाप है और महिला कोच के साथ गलत हुआ है इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र डागर व महासचिव दलजीत सिंह डागर ने कहा कि बेटी चाहे किसी की भी हो छेड़खानी करना अपराध है। अखिल भारतीय किसान यूनियन महिला कोच के साथ हैं और उसे न्याय दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। कादयान खाप के प्रधान बिल्लू प्रधान ने कहा कि कादयान खाप इस छेड़खानी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
महापंचायत में ये रहे मौजूद
रविवार को गांव डावला में हुई सर्व खाप महापंचायत में कादयान खाप, गुलिया खाप, जाखड़ खाप, फौगाट खाप, सांगवान खाप, श्योराण खाप, अहलावत खाप, कंडेला खाप, पालम 360, डागर खाप, ढांसा दिल्ली बारह खाप, सतगामा रोहड़ाई खाप रेवाड़ी से, मलिक खाप, सरोहा खाप, दलाल खाप, पंचगामा खाप, मंडकोला खाप, सुबाना पंचगामा के अलावा किसान नेता रवि आजाद, वीरेंद्र डागर, दलजीत सिंह डगर, सुरेंद्र सिवाच व नवीन जयहिंद बिजेंद्र माजरा के अलावा काफी सामाजिक लोगों ने शिरकत की।