फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   haryana jat protest, haryana jat voilence, haryana news, rohtak news, jhajjar news, hindi news

हरियाणा हिंसाः पीड़ित लोगों ने नेताओ-अफसरों पर निकाली भड़ास

Sat, 05 Mar 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/झज्जर Updated Sat, 05 Mar 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
haryana jat protest, haryana jat voilence, haryana news, rohtak news, jhajjar news, hindi news
‌हरियाणा जाट आंदोलन और हिंसा - फोटो : अमर उजाला
जाट आंदोलन के दौरान हिंसा के लिए पीड़ित नेताओं-अफसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वे अब किसी की नहीं सुनना चाहते...सियासत चमकाने के बहाने नेताओं के हमदर्दी के राग को वो भांप चुके हैं। उपद्रव के दौरान पुलिस की नाकामी जांच के लिए पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी शुक्रवार को रोहतक पहुंची तो पीड़ितों के मन का गुबार फूट गया। लोगों ने कहा कि हमारा सब कुछ जलता रहा और पुलिस देखती रही।
विज्ञापन


उधर, जब टीम के साथ डीसी डीके बेहेरा वित्त मंत्री के आवास पर पहुंचे तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ‌वित्त मंत्री की बहन ने डीसी से सवाल किया जिस दिन उपद्रवी हमें जिंदा जलाने पर उतारू थे तो आप कहां थे। आपने एक बार भी हम लोगों का फोन नहीं उठाया। इसके बाद अचानक डीसी की कार पर वहां मौजूद लोगों ने लात-घूसों की बरसात कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले, उपद्रव के दौरान कोताही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों की जांच के लिए गठित आयोग की टीम शुक्रवार सुबह सेवानिवृत्त आईपीएस प्रकाश सिंह और एडीजीपी के.पी. सिंह के नेतृत्व में रोहतक पहुंची। आयोग के सदस्यों ने पीड़ितों से बातचीत की और अधिकारियों की कार्रवाई का फीडबैक लिया। सदस्यों ने पीड़ितों से नुकसान और उपद्रवियों के बारे में पूछताछ कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए तो किसी ने प्रशासन पर। आयोग के अध्यक्ष ने पीड़ितों को लिखित में बयान लेकर शनिवार को कैनाल रेस्ट हाउस में बुलाया है। प्रकाश सिंह निरीक्षण के लिए वित्तमंत्री की कोठी में गए तो एसपी व डीसी को बाहर ही रोक दिया गया। प्रकाश सिंह ने वित्तमंत्री के घर में मौजूद उनकी बहन और अन्य रिश्तेदारों से बातचीत की।

हुड्डा के लिए नहीं खुले दरवाजे, अशोक तंवर से जोड़े हाथ

haryana jat protest, haryana jat voilence, haryana news, rohtak news, jhajjar news, hindi news
‌हरियाणा जाट आंदोलन और हिंसा - फोटो : अमर उजाला
आपको किसने बुलाया है... हमें कोई मदद नहीं चाहिए। दरवाजे की सलाखों से झांकते लोगों ने पूर्व सीएम हुड्डा को कुछ इस अंदाज में जवाब देकर उलटे पांव लौटा दिया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को भी लोगों का विरोध झेलना पड़ा। उन्हें देख पीड़ितों ने हाथ जोड़ लिए और कहा ‘चले जाओ’।

उपद्रव के शिकार हुए लोगों से हमदर्दी जताने गए हुड्डा को अपने ही गढ़ में भारी विरोध झेलना पड़ा। हुड्डा समर्थकों के साथ छावनी मोहल्ले पहुंचे तो लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हुड्डा जब मोहल्ले से गुजर रहे थे तो कोई भी व्यक्ति नहीं दिखा। घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को हाथ जोड़कर उसका अभिवादन किया तो वह भड़क उठी।

वृद्धा ने हुड्डा को जाने का इशारा करते हुए कहा कि किसने बुलाया था, चले जाओ यहां से। इससे पहले सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और विधायक दल की नेता किरण चौधरी छावनी मोहल्ले में लोगों की पीड़ा जानने पहुंचे तो उनके सामने ही मोहल्लेवासियों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

हुड्डा मृतक श्याम लाल के घर सांत्वना देने पहुंचे तो परिजनों ने गेट नहीं खोला। हुड्डा के साथ आईं विधायक गीता भुक्कल ने कुछ लोगों से बातचीत कर माहौल को सामान्य बनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि इस दौरान पूर्व सीएम यही कहते रहे कि लोग अभी गुस्से में है , झज्जर मेरा घर है फिर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed