फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Grandmother and grandson, who were going to see Dussehra fair, died after being hit by a train

Haryana: दशहरा मेला देखने जा रहे दादी-पोता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, लाइन पार कर रहे थे

Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 11:22 PM IST
सार

परनाला फाटक के नजदीक हादसा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। दादी की उम्र 69 तो पोते की 3 साल थी। रितिक चार भाईयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
Haryana: Grandmother and grandson, who were going to see Dussehra fair, died after being hit by a train
रितिक, नन्ही देवी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में लाइनपार में दशहरा मेला देखने के लिए जा रहे परनाला गांव निवासी दादी-पोता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोता चार भाइयों में सबसे छोटा था। हादसा शनिवार की शाम हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान 69 वर्षीय नन्ही देवी और 3 वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। दादी-पोता मूलरूप् से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले थे। काफी समय से यहां परनाला गांव में रह रहे थे। शनिवार को परनाला में फाटक पार दशहरा मेला लगा था। यहां जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जीआरपी थाने से टीम मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ की तो शवो की शिनाख्त परनाला गांव निवासी के रूप में हुई। इसके बाद शवों को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। रविवार को सुंदर के बयान पर उसकी मां और बेटे के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस ने करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि शनिवार की शाम परनाला फाटक पर हादसे में बच्चे और बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एक ही समय में हुई दो मौतों से नन्ही के परिवार में मातम पसर गया है।


रितिक चार भाईयों में सबसे छोटा था। नन्ही बड़े बेटे सुंदर के साथ परनाला में रहती थी, जबकि सुंदर के दो भाई श्रीराम, छुटकन और बहन रामश्री लाइनपार क्षेत्र में रहते है। रितिक की मां की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed