{"_id":"65b7d75c5a820a925d0f1030","slug":"haryana-governor-said-in-jhajjar-university-will-establish-new-dimensions-in-the-field-of-education-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर में राज्यपाल बोले- शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: झज्जर में राज्यपाल बोले- शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी यूनिवर्सिटी
Mon, 29 Jan 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:20 PM IST
सार
विश्वविद्यालय से चांसलर डॉ. महिपाल यादव ने कहा प्रधानमंत्री की नई शिक्षा नीति- 2020 के अनुसार केजी टू पीएचडी का सपना भी संस्कारम ने ग्रामीण आंचल में साकार कर रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को झज्जर क्षेत्र के गांव पाटोदा में संस्कारम यूनिवर्सिटी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा के संस्थान मंजूर कर ग्रामीण आंचल में भी विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया करवा रही है। आज नव स्थापित विश्वविद्यालय भी ग्रामीण आंचल में खुला है।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की स्थापना होना यहां के क्षेत्र के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय दुनिया भर में आदर्श के नए आयाम स्थापित करेगा। यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के लिए सर्वोत्तम मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी देश-प्रदेश के बच्चों को उच्च एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत संकल्प की दिशा में भी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर बनाकर एक महान मानवीय कार्य करेगी। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, गुरुग्राम के आयुक्त आरसी बिढ़ान, डीसी शक्ति सिंह, लुवास के वाइस चांसलर डॉ. गुरदयाल सिंह, मीरपुर विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. जेपी यादव, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, अजीत, सुनील कादियान, सुमन, ठाकुर हुकुम सिंह, रामअवतार, सुनीता चौहान, अनिल शर्मा मौजूद रहे।