फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HARYANA GOVERNMENT START ONE MITRA YOJANA

Jhajjar-Bahadurgarh News: वृक्ष लगाने पर मिलेंगे पैसे, बढ़ेगी हरियाली

Tue, 12 Mar 2024 11:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
HARYANA GOVERNMENT START ONE MITRA YOJANA
पहले वर्ष गड्ढे खोदने के 20, पौधे लगाने पर 30 व रखरखाव और सुरक्षा के लिए मिलेंगे 10 रुपये प्रति वृक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झज्जर। प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार ने वन मित्र योजना की शुरुआत की है जिसके तहत वन मित्र बनकर बेरोजगार व्यक्ति आय अर्जित करने के साथ ही प्रदेश को हरा भरा करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।

इस योजना के तहत आमजन को वन मित्र बनाकर उन्हें पेड़ लगाने पर सरकार द्वारा प्रति वृक्ष मानदेय दिया जाएगा। खास बात यह है कि पेड़ के बड़े होने तक कई चरणों में वन मित्र को मानदेय हासिल होगा। वन मित्र बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी व जिन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उनका चयन पीपीपी डेटाबेस से किया जाएगा। प्रथम वर्ष के दौरान जून के अंतिम सप्ताह तक जियो टैगिंग और मोबाइल एप पर वन मित्र द्वारा गड्ढों का फोटोग्राफ अपलोड करने पर 20 रुपये प्रति गड्ढा, जुलाई और अगस्त के अंतिम सप्ताह तक वन मित्र द्वारा लगाए गए पौधे की जियो टैगिंग के बाद 30 रुपये प्रति पौधा तथा सितंबर से महीनों के अंतिम सप्ताह तक रोपण के रखरखाव और संरक्षण के लिए 10 रुपये प्रति जीवित पौधा दिया जाएगा। इसी प्रकार से द्वितीय वर्ष में हर महीने के अंतिम सप्ताह में 8 रुपये प्रति जीवित पौधा, तीसरे वर्ष में 5 रुपये प्रति जीवित पौधा हर महीने के अंतिम सप्ताह में तथा चौथे वर्ष 3 रुपये जीवित पौधा हर महीने के अंतिम सप्ताह में वन मित्र को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed