फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Dumper hits the car of B.Tech students going for examination, one student dead

Haryana: परीक्षा देने जा रहे बीटेक छात्रों की गाड़ी को डंपर ने टक्कर मारी, एक छात्र की मौत, दो गंभीर

Fri, 24 May 2024 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 07:58 PM IST
सार

कबलाना के नजदीक हादसा हुआ है, पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों छात्र बहादुरगढ़ से कबलाना में पेपर देने जा रहे थे।

विज्ञापन
Haryana: Dumper hits the car of B.Tech students going for examination, one student dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के कबलाना गांव के नजदीक एक होटल के पास परीक्षा देने कबलाना जा रहे बीटेक के छात्रों की गाड़ी में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो छात्रों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नांगलोई के राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन निवासी आर्यन, नांगलोई निवासी हिमांशु और बहादुरगढ़ के पटेल नगर निवासी आयुष कबलाना के गंगा इंस्टीट्यूट में बीटेक के छात्र थे। तीनों की 23 मई को परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए नांगलोई निवासी दो छात्र बहादुरगढ़ आयुष के पास पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से आयुष ने अपने दोस्त की गाड़ी ली और तीनों गाड़ी से कबलाना कॉलेज में परीक्षा देने के लिए निकल गए, जैसे ही उनकी गाड़ी कबलाना गांव के एक होटल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए सीधा छात्रों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायलों को सरकारी अस्पताल झज्जर लाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन हिमांशु को उसके परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए। आयुष की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल नांगलोई निवासी आर्यन की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed