फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Deependra Hooda's claim - alliance candidates are going to win all 10 seats

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा का दावा- सभी 10 सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी जीतने जा रहे, हरियाणा सरकार अल्पमत में

Mon, 03 Jun 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा मतगणना केंद्र राजकीय नेहरू कॉलेज में मतगणना का जायजा लेने पहुंचे। 

विज्ञापन
Haryana: Deependra Hooda's claim - alliance candidates are going to win all 10 seats
चुनाव को लेकर निरीक्षण करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की सभी दस सीटों के अलावा देश में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन अपनी जीत का परचम लहराएगा। प्रदेश में सभी सीटों पर कांग्रेस व गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। वह सोमवार को राजकीय नेहरू कॉलेज में बने मतगणना केंद्र का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कल के परिणाम केवल लोकसभा चुनाव तक नहीं रहेंगे बल्कि हरियाणा की सरकार को भी प्रभावित करेंगे। यह प्रदेश सरकार अल्पमत में चल रही है। कल के चुनाव परिणाम के बाद अल्पसमय में सरकार जाएगी। कांग्रेस मांग करती आ रही है कि सरकार अल्पमत में है और हरियाणा में चुनाव कराए जाएं। कल के बाद स्थिति और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ रोहतक बल्कि हरियाणा की सभी दस सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी जीतकर आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कई बार सही होते हैं और कई बार गलत होते हैं। कल जो गिनती होने वाली है, हमें उस पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो रोहतक लोकसभा क्षेत्र की मतगणना थी, तब एक प्रश्नचिह उठा था कि जो पोस्टर बैलेट की गिनती बाद में की गई थी। इस बार पूरे विपक्ष ने मांग की है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए चुनाव आयोग ने बात मानते हुए सुबह 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल अफसरशाही पर दोषारोपण कर रहे हैं कि उन्होंने साथ नहीं दिया। संगठन से जुड़े लोग व उम्मीदवार भाजपा के नेताओं, विधायकों पर आरोप जड़ रहे हैं कि उन्होंने चुनाव में साथ नहीं दिया। जो बोगस पोलिंग का आरोप लगा रहे हैं, वह गलत है। क्योंकि इस बार एक भी बूथ पर रि-पोलिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल खुद दस साल सीएम रहे और अब खुद पर भी दोष देना चाहिए।


अब प्रदेश में बदलाव के हालात बने हैं। सीएम नायब सैनी के राहुल गांधी पर दिए बयान पर हुड्डा ने कहा कि राजनीति में गरिमाएं होनी चाहिए। आपस में गरिमा रखनी चाहिए। किसी पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साह में है। भाजपा के कार्यकर्ता निराशा में है। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रामअवतार गहलावत, संजय यादव, वीरेंद्र दरोगा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed