फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana CM Manohar Lal inaugurated projects through virtual medium for many district

Haryana: सीएम मनोहर लाल ने किया वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं का शुभारंभ, झज्जर को मिली 155.37 करोड़ की सौगात

Thu, 07 Mar 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

झज्जर डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले से जुड़ी जिन 10 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री का शुभारंभ व शिलान्यास किया है। जिनमें दुजाना में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य का प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 31.25 करोड़ है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal inaugurated projects through virtual medium for many district
झज्जर प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से झज्जर जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने तीन परियोजनाओं का उद्घाटन व सात परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कुल 155 करोड़ रुपये से अधिक की लागत इन परियोजनाओं से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी व जन सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यक्रम में एडीजीपी केके राव ने शिरकत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर से जुड़ी जिन 10 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री का शुभारंभ व शिलान्यास किया है। जिनमें दुजाना में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य का प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 31.25 करोड़ है। इसके अलावा मोहनबाड़ी गांव में 1.26 करोड़ की लागत से तैयार हुए जलघर, सिराजवाला में 2.98 करोड़ की लागत से बने तालाब व पटौदी में 7.45 करोड़ की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिले के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है, जिनमें झज्जर से कोसली तक सड़क मार्ग और बहादुरगढ़ से छारा तक सड़क मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। बहादुरगढ़ से बादली सड़क मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। डीसी ने बताया की छारा-दुजाना-बेरी-कलानौर रोड का भी सुधारीकरण होगा।

उन्होंने बताया कि रोहद वाया सिदिपुर, लोवा खुर्द, नूना माजरा, महेंदीपुर, दाबोदा, सिलोठी तक सड़क मार्ग  की लागत से सुधारीकरण होगा। इसके अलावा एनएच-9 पर देहकोरा, लोहार हेड़ी , भैंसरू होते हुए एनएच 334बी तक सड़क मार्ग को भी चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करते हुए रोड़ नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed