{"_id":"66c1e076aa6ec1f041051768","slug":"haryana-chief-minister-nayab-saini-and-state-president-mohan-lal-baroli-reached-the-jan-ashirwad-rally-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हुड्डा से मांगा दस साल का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हुड्डा से मांगा दस साल का हिसाब
Sun, 18 Aug 2024 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:22 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
झज्जर में सीएम नायब सैनी की रैली
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली अनाज मंडी में आयोजित की गई। जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
रैली को लेकर तमाम भाजपा नेताओं ने कई दिनों से तैयारी शुरू कर रखी थी। रैली का समय दो बजे का रखा गया था, लेकिन 4 बजे तक भी भीड़ नहीं पहुंची और पीछे कुर्सियां खाली नजर आई। मुख्यमंत्री बनने और विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद नायब सैनी पहली बार झज्जर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री बनने से कुछ दिन पहले ही नायब सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कच्चा बेरी रोड स्थित निजी वाटिका में भाजपा की रैली को संबोधित किया था। सीएम बनने के बाद वह पहली बार झज्जर विधानसभा में कोई रैली करने के लिए आए।
विज्ञापन
रैली के कार्यक्रम का आयोजन के लिए तारीख कुछ दिन पहले फाइनल हो चुकी थी, लेकिन शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। ऐसे में कहा जा सकता है कि झज्जर विधानसभा में भाजपा की पहली चुनावी रैली है।
झज्जर की सभी सीट पर कमल खिलाएं : बड़ोली
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि इस बार झज्जर की सभी सीट पर कमल खिलाने का काम करें। आपने पहले यहां नगर परिषद और जिला परिषद में कमल खिलाने का काम किया, ऐसे ही इस बार विधानसभा में कमल खिलाने का काम करें। नायब सरकार प्रदेश के विकास का काम कर रही हैं। विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका हैं, इसलिए इस बार तीसरी बार नायब सरकार बनाने का काम करें।
हुड़्डा अपने कार्यकाल का हिसाब दे : नायब सैनी
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 साल में हर वर्ग का विकास किया। आज भूपेंद्र हुड्डा हमारा हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन पहले उनको अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। सीएम अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि हुड्डा ने आरक्षण के नाम पर प्रदेश को जलाने का काम किया गया। हुड्डा के राज में नौकरी ने नाम पर पर्ची और खर्ची ली गई। गरीबों का शोषण किया गया। इसलिए हुड्डा को पहले अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।
आगामी चार अक्तूबर को हुड्डा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हुड्डा केवल झूठ बोलने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास उम्मीदवारों कि लिस्ट लंबी है। जल्दी लिस्ट आ जाएगी। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले की सभी सीट पर कमल खिलेगा।