फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana bowled out Nagaland for 31 runs, Jhajjar Ki took two wickets

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा ने नागालैंड को किया 31 रन पर ढेर, झज्जर की ने लिए दो विकेट

Sat, 30 Nov 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana bowled out Nagaland for 31 runs, Jhajjar Ki took two wickets
झज्जर। बीसीसीआई की तरफ से आयोजित महिला अंडर-15 मुकाबलों में हरियाणा की टीम छाई हुई है। कर्नाटक में शिमोगा के केएससीए नव्यूल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए हरियाणा और नागालैंड के मैच में हरियाणा की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। नागालैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 31 रन बनाए।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने 1.5 ओवर में 35 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरियाणा के टीम की कप्तान व विकेट कीपर बल्लेबाज राशि गुलिया भी झज्जर जिले के गांव लगरपुर हाल बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

इस एक दिवसीय ट्रॉफी के हरियाणा और नागालैंड के मैच में नागालैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नागालैंड की टीम 27.3 ओवर में मात्र 31 रन पर ऑल आउट हो गई। नागालैंड की टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। हरियाणा की तरफ से अभिलाषा मुधई ने चार विकेट और खुशी छिल्लर व झज्जर की तानिया गुज्जर ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने दो ओवर भी पूरे नहीं खेले और मैच जीत लिया। हरियाणा की तरफ से सना देशवाल ने 8 गेंदों में 22 और खुशी छिल्लर ने 4 गेंदों में 8 रन बनाए। अब हरियाणा अपना अगला मैच क्वार्टर फाइनल का जयपुर में खेलेगी। तानिया गुज्जर झज्जर जिले के इस्माइलपुर गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
हरियाणा की टीम ने अपने सभी मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। हरियाणा की टीम ने ग्रुप-ए में तमिलनाडू, हैदराबाद, केरल, बिहार और नागालैंड के साथ मैच खेले हैं। हरियाणा की टीम ने सभी मैच जीतकर ग्रुप-ए में पहले स्थान पर जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed