{"_id":"65ec49e61dfa42cc40013695","slug":"haryana-b-satish-balan-becomes-commissioner-of-police-of-jhajjar-sp-arpit-jain-becomes-dcp-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बी. सतीश बालन बने झज्जर के कमिश्नर ऑफ पुलिस, एसपी अर्पित जैन बने डीसीपी झज्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बी. सतीश बालन बने झज्जर के कमिश्नर ऑफ पुलिस, एसपी अर्पित जैन बने डीसीपी झज्जर
Sat, 09 Mar 2024 05:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:07 PM IST
सार
सरकार ने शुक्रवार को ही झज्जर को कमिश्नरेट बनाने अधिसूचना जारी की थी। इसके अलावा होम डिपार्टमेंट की तरफ से अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर कमिश्नरेट में बैठने वाले अधिकारियों के स्वीकृत पदों की सूचना भी जारी कर दी थी। इसके बाद आज नियुक्ति भी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बी. सतीश, अर्पित जैन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले को कमिश्नरेट बनाने की अधिसूचना जारी होने के साथ ही यहां पर सरकार ने कमिश्नर ऑफ पुलिस की तैनाती भी कर दी है। कमिश्नर ऑफ पुलिस सोनीपत को झज्जर जिले का पहला कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। वही एसपी डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी बनाया गया है। उनको डीसीपी झज्जर और डीसीपी हेडक्वार्टर का चार्ज भी दिया गया है। इसके अलावा आईपीएस मयंक मिश्रा को डीसीपी बहादुरगढ़ लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नरेट में एक कमिश्नर ऑफ पुलिस पद के अलावा तीन डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद रहेंगे। इसके अलावा सहायक जिला ऑटोर्नी के 4 पद होंगे। इसके अलावा मिनिस्टि्रयल स्टाफ, एग्जीक्यूटिव क्लेरिकल कैडर, जनरल ड्यूटी के विभिन्न 212 पद होंगे। अब पुलिस आयुक्त ही मैजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों बने पुलिस जिला
जारी अधिसूचना के अनुसार झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों अब पुलिस जिला होंगे। झज्जर पुलिस जिले में अब पुलिस थाना झज्जर, पुलिस थाना शहर झज्जर, पुलिस थाना साल्हावास, पुलिस थाना बेरी, पुलिस थाना मछरौली, पुलिस थाना दुजाना, पुलिस थाना एमईटी याकूबपुर शामिल होगा। इसी प्रकार पुलिस जिला बहादुरगढ़ में पुलिस थाना शहर बहादुरगढ़, पुलिस थाना सेक्टर-6, पुलिस थाना लाइनपार, पुलिस थाना सदर बहादुरगढ़, पुलिस थाना बादली और पुलिस थाना आसोदा शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने सत्र में की थी घोषणा
प्रदेश सरकार ने इस बजट सत्र के दौरान ही झज्जर जिले को कमिश्नरेट बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले एनसीआर में आने वाले सभी जिले कमिश्नरेट बन चुके थे, केवल झज्जर ही बाकी था। उसे भी बजट सत्र में सरकार ने घोषित कर दिया था। अब उसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
ये होंगे मुख्य पद
- कमिश्नर ऑफ पुलिस-एक
- डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस-3
- सहायक जिला ऑटोर्नी-4
- सेक्शन ऑफिसर-1
- अधीक्षक-1
- उप अधीक्षक -1
- पीए-1
- सहायक-6
- क्लर्क-4
- सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर-5
- जूनियर प्रोग्रामर डाटा अनालिस्ट-1
- इंस्पेक्टर एस्टेब्लिशमेंट-3
- एसआई (सहायक मुख्य क्लर्क)-7
- एएसआई इंग्लिश ब्रांच-9
- हेड कांस्टेबल इंग्लिश ब्रांच-3
- कांस्टेबल इंग्लिश ब्रांच-6
- एसआई अकाउंटेंट-1
- एएसआई असिस्टेंट अकाउंटेंट-1
- हेड कांस्टेबल एकाउंट्स -3
- कांस्टेबल एकाउंट्स-8
- एसआई (रीडर सीपी)-1
- एएसआई सहायक रीडर सीपी/जेसीपी-1
- कांस्टेबल कंप्यूटर ऑपरेटर-1
- ड्राइवर कांस्टेबल-32
- पीएसओ कांस्टेबल-21