फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Harshita was first in Rangoli and Adwitya was first in speech.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रंगोली में हर्षिता व भाषण में अद्वितीया प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Harshita was first in Rangoli and Adwitya was first in speech.
16jjrp07- बाल महोत्सव के तहत सवेरा स्कूल में बनाई गई पेंटिंग को देखती मुख्याति​थि। स्रोत-प्रचार - फोटो : samvad
झज्जर। बाल महोत्सव-2025 की शृंखला के अंतर्गत चौथे ग्रुप की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बाल भवन, संवाद भवन और सवेरा स्कूल के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर के स्कूलों के लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विकास व पंचायत अधिकारी निशा तंवर रहीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण, थाली/कलश सजावट, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति समूह गीत और एकल गीत जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

स्केचिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता में मानसी (संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास) प्रथम, दीपिका (द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुबारिकपुर) द्वितीय, तृतीय स्थान चिराग (एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर) और साहिल अहलावत (एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर) ने साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में संध्या (संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास) प्रथम, भाषण में अद्वितीया (स्कॉलर ग्लोबल स्कूल, बहादुरगढ़) प्रथम, थाली/कलश सजावट में तमन्ना (एचडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साल्हावास) प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में हर्षिता (संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास) प्रथम रहीं।
प्रश्नोत्तरी में भूमिका और अंशु (एच.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साल्हावास) प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में चंचल (संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास) प्रथम, समूह नृत्य और देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास प्रथम, व एकल गीत में सुरेना (एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साल्हावास) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार और कविता रानी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

16jjrp07- बाल महोत्सव के तहत सवेरा स्कूल में बनाई गई पेंटिंग को देखती मुख्यातिथि। स्रोत-प्रचार

16jjrp07- बाल महोत्सव के तहत सवेरा स्कूल में बनाई गई पेंटिंग को देखती मुख्यातिथि। स्रोत-प्रचार- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed