फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Harsh Verma secured first place in the painting

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं पेंटिंग प्रतियोगिता में हर्ष वर्मा ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Harsh Verma secured first place in the painting
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न साहित्यिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में मुख्यातिथि पूर्व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी मेजर एमआर लांबा रहे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. पीके यादव एवं प्रो. महेंद्र सिंह रहे। प्राचार्य विजय कुमार यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को आगामी युवा महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में हर्ष वर्मा, स्लोगन राइटिंग में पायल, रंगोली में अंशु, कोलाज मेकिंग में अंशू तथा पोस्टर मेकिंग में खुशबू प्रथम रहे। भाषण के हिंदी वर्ग में संतोष और अंग्रेजी वर्ग में पलक ने बाजी मारी। रागिनी में भारती प्रथम रहीं। हरियाणवी नृत्य में छात्रा वर्ग से तमन्ना तथा छात्र वर्ग से रोहित विजेता बने। राजस्थानी नृत्य में पलक और पंजाबी नृत्य में पायल प्रथम रहीं। मंच संचालन प्रोफेसर डॉ. सोमवीर ने किया। अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed