फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hardik Ahlawat selected for the Asian Youth Games

Jhajjar-Bahadurgarh News: हार्दिक अहलावत एशियन यूथ गेम्स के लिए चयनित

Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hardik Ahlawat selected for the Asian Youth Games
-फोटो 70 : हार्दिक अहलावत।
बहादुरगढ़। खिलाड़ी हार्दिक अहलावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हार्दिक बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं (आर्ट्स) का छात्र है। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हार्दिक अहलावत का चयन 78 किलोग्राम में तीसरे एशियन यूथ गेम्स के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 22 से 31 अक्तूबर 2025 तक बहरीन में होगी।
विज्ञापन

हार्दिक इन दिनों पंचकूला स्थित देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 7 सितंबर से 29 अक्तूबर तक चलेगा। कोचों की देखरेख में चल रहा प्रशिक्षण शिविर हार्दिक को एशियन यूथ गेम्स की तैयारियों में मजबूती देगा।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर व प्राचार्य डॉ. पूनम चौधरी ने हार्दिक को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे बहादुरगढ़ और हरियाणा के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed