{"_id":"6668e781522377657101a23a","slug":"hard-work-is-the-key-to-success-sachin-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111003-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत ही सफलता की कुंजी है : सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत ही सफलता की कुंजी है : सचिन
Wed, 12 Jun 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन में मंगलवार को भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित सचिन कौशिक का स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लेफ्टिनेंट पद पर चयनित सचिन कौशिक ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी होती है।
समारोह में कादयान खाप के प्रधान राजपाल मुख्य अतिथि रहे। ब्राह्मण महासभा झज्जर के प्रधान पंडित राज शर्मा ने अध्यक्षता की। कादयान खाप के प्रधान राजपाल ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में ब्राह्मण महासभा झज्जर के महासचिव संत सुरेहती, उपप्रधान रविन्द्र कौशिक, दुबलधन के सरपंच जितेंद्र, सरपंच जगपाल कादयान, सरपंच राजकुमार, ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत कादयान, बेरी ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा, सहकारी सेवा समिति अध्यक्ष नीलम अहलावत, डॉक्टर सुनील कादयान, राजेंद्र शर्मा बाघपुर, रेणुका शर्मा, महर्षि दुर्वासा समिति की पूर्ण कमेटी सदस्य, बाबा टूटा की पूर्ण कमेटी, बाबा सिद्ध की पूर्ण कमेटी, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, मंगतराम आदि गणमान्य लोगो ने लेफ्टिनेंट सचिन कौशिक को सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन एडवोकेट आशा राम और अजय काद्याण ने किया। लेफ्टिनेंट पद पर चयनित सचिन कौशिक ने बताया कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी होती है। सच्ची लगन व मेहनत से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकता है।