फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Half yearly examinations will be held from 24th September to 8th October

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Thu, 19 Sep 2024 06:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations will be held from 24th September to 8th October
झज्जर। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षाएं 24 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होंगी। जिसमें छठीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के जिले के मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के साढ़े 36 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय मुखिया को पत्र जारी किया है।पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा तिथियों को अपने अधीनस्थ विद्यालय मुखिया के साथ सांझा करते हुए विद्यालय स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करें। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक अवसर एप/पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी की रहेगी।
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार
कक्षा 6: 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 सितंबर को गणित, 27 सितंबर को हिंदी, 28 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू , एक अक्तूबर को विज्ञान व चार अक्तूबर को ड्राइंग/संगीत/होम साइंस/एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 7 :

25 सितंबर को हिंदी, 26 सितंबर को ड्राइंग/संगीत/होम साइंस/एग्रीकल्चर, 27 सितंबर को अंग्रेजी, 28 सितंबर को विज्ञान, 30 सितंबर को गणित, एक अक्तूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू व चार अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 8 :
25 सितंबर को ड्राइंग/संगीत/होम साइंस/एग्रीकल्चर, 26 सितंबर को विज्ञान, 27 सितंबर को गणित, 28 सितंबर को हिंदी, 30 सितंबर को अंग्रेजी, एक अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, चार अक्तूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

कक्षा 9: 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 सितंबर को अंग्रेजी, 27 सितंबर को गणित, 28 सितंबर को हिंदी, 30 सितंबर को विज्ञान व एक अक्तूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

कक्षा 10: 25 सितंबर को विज्ञान, 26 सितंबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू /एनएसक्यूएफ, 27 सितंबर से सामाजिक विज्ञान, 28 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर को हिंदी व एक अक्तूबर को गणित विषय की परीक्षा होगी।

कक्षा 11: 24 सितंबर को फाइन आर्ट्स/म्यूजिक/साइको लॉजी, 25 सितंबर को सोशलॉजी/ बिजनेस स्टडीज/केमिस्ट्री, 26 सितंबर को कंप्यूटर साइंस/ज्योग्राफी, 27 सितंबर को हिस्ट्री/फिजिक्स/अकाउंट, 28 सितंबर को हिंदी, 30 सितंबर को गणित/बायोलॉजी/पोल साइंस/पब्लिकएड, एक अक्तूबर को इकोनॉमिक्स/होम साइंस, चार अक्तूबर को अंग्रेजी, सात अक्तूबर को एनएसक्यूएफ व आठ अक्तूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू विषय की परीक्षा होगी।


कक्षा 12: 24 सितंबर को कंप्यूटर साइंस/ज्योग्राफी, 25 सितंबर को गणित/बायोलॉजी/पोल साइंस/पब्लिक एड, 26 सितंबर को हिंदी, 27 सितंबर को अंग्रेजी, 28 सितंबर को संस्कृत/उर्दू/पंजाबी , 30 सितंबर को सोशलॉजी, बिजनेस स्टडीज/कैमिस्ट्री, एक अक्तूबर को फाइन आर्ट्स/म्यूजिक/साइको लॉजी, चार अक्तूबर को हिस्ट्री/फिजिक्स/अकाउंट्स, सात अक्तूबर को इकोनॉमिक्स/होम साइंस व आठ अक्तूबर को एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।

वर्जन
मुख्यालय की तरफ से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 24 सितंबर से होंगी और 8 अक्तूबर तक चलेंगी।
राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article