{"_id":"7af736dc3f48d61a2c83bdd7c7e31ea3","slug":"half-the-city-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में पानी की समस्या
झज्जर-बहादुरगढ़, अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक ओर जहंा मौसम की मार से लोग परेशान हैं वहीं गर्मियो में पानी की समस्या से अब आधे शहर को जूझना पड़ रहा है। दरअसल पुरानी तहसील रोड पर स्थित मुख्य जलघर खाली हो गया है।
लिहाजा विभाग को दूसरे टैंक से पानी लिफ्ट करके आपूर्ति को पूरा करने का प्रयास करना पड़ रहा है।
इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई की कमी से लोग परेशान हैं।
इससे दिन भर हैंडपंपों में महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। विभाग के आला अधिकारी कहना है कि नहर 14 जुलाई को आएगी, इसके बाद इस जलघर में पानी भरेगा। फिलहाल शहर में पानी की कटौती की जा रही जो जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
झज्जर शहर में पीने के पानी की समस्या से लोग एक सप्ताह से परेशान हैं। शहर का एक वाटर टैंक खाली हो चुका है। पुरानी तहसील रोड़ पर स्थित पंप ही पुराने शहर को आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
भट्टी गेट, दीवान गेट, गर्वनमेंट स्कूल चौक, छावनी, यादव धर्मशाला, गुड़गांव रोड़ सहित काफी मोहल्लों में इस समय पानी की आपूर्ति प्रभावित है। लोगों का कहना है कि ये तो रोज की समस्या है। कई बार अधिकारियों को इस परेशानी से अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जलघर के हैंडपंप से लाती हैं पानी
शहर में पानी की आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं को दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। जलघर के परिसर में कुछ हैंडपंप लगे हुए हैं। यहां टैंक में पानी रहता है इस वजह से इसके आसपास भूमिगत पानी मीठा है और इसलिए यहां से महिलाएं दूर मोहल्लों में पानी लेकर जाती हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी महिलाएं सिर पर पानी लाने को विवश हैं। इसके अलावा रेवाड़ी रोड़ पर हैंडपंप से महिलाएं पानी लाती हैं।
ये बोली महिलाएं:
पिछले आठ दस रोज से पानी की समस्या फिर हो गई है। पानी नहीं मिलने से तो समस्याएं और बढ़ जाती हैं। पानी के बिना तो दिन भर का काम प्रभावित रहता है। अधिकारियों से शिकायत की कई लेकिन कोई समाधान नहीं होता है।
कमलेश, दमदमा
पानी के बिना हालत खराब है। पानी पहले घरों में बिना मोटर के भी आता था, अब तो पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। दिन में और रात में पानी के लिए नलकों के लिए इंतजार करना पड़ता है। अफसर पानी आ जाएगा कहते रहते हैं मगर पानी नहीं आता।
श्वेता
संतोष कहती है कि पानी नहीं आने की सूरत में या तो काफी दूर से लाना पड़ता है या फिर खरीदकर पीना पड़ता है। चूंकि पानी की परेशानी ऐसी है जिसका समाधान केवल पानी है। पूरे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं।
संतोष
ये बोले एसडीओ:
तहसील रोड के जलघर में पानी नहीं है। पानी में कटौती करना मजबूरी है। शहर को पानी देने के लिए रणिया वाले टैंक से लिफ्ट करके दिया जा रहा है। अब नहर 14 जुलाई को आएगी उसके बाद टैंक को जल से भरा जाएगा।
भानू प्रताप, एसडीओ