फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hailstorm in Samaspur Majra, rain in Jhajjar Mandi damaged millet and paddy crops, causing losses of Rs 3 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: समसपुर माजरा में ओलावृष्टि, झज्जर मंडी में बारिश से बाजरा व धान की फसल खराब, तीन करोड़ का नुकसान

Tue, 07 Oct 2025 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Samaspur Majra, rain in Jhajjar Mandi damaged millet and paddy crops, causing losses of Rs 3 crore.
07jjrp23- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में बरसाती पानी में डूबी बाजरे की फसल। संवाद
झज्जर। जिले में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने एक बार फिर खेत से लेकर मंडी तक किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बारिश के चलते जहां शहर के कई स्थानों पर पानी भर गया। वहीं गांव समसपुर माजरा में ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से खेतों में खड़ी फसल भी बिछ गई।
विज्ञापन

फसल कटाई का काम तीन दिन से रुका है। जिले में औसतन 17.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा झज्जर में 35, साल्हावास में 22, बहादुरगढ़ में 14, बादली में 11, मातनहेल में 4 मिमी दर्ज की गई। झज्जर अनाज मंडी में 15 हजार क्विंटल बाजरा और दो हजार क्विंटल धान की फसल भीगकर खराब हो गई। करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अलावा मंडी में एक तरफ से शेड टूटकर बाजरे की फसल पर गिर गया। वहीं, अनाज मंडी के दूसरे गेट पर बारिश का पानी भरने से बाजरे की फसल खराब हो गई। इसके चलते आढ़ती लगातार परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से जिले में बारिश हो रही है। किसानों और आढ़तियों को पिछले तीन दिनों से प्रकृति की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक माह से अनाज मंडी में बाजरा पड़ा है। करीब 20 दिन बाद मंडी में सरकारी खरीद नहीं होने के बाद बाजरे की प्राइवेट खरीद शुरू की गई। अब आढ़तियों को बारिश के कारण परेशान होना पड़ रहा है। अनाज मंडी में करीब एक माह पहले टीन शेड को ठीक किया गया था जोकि मंगलवार को तेज बारिश में एक तरफ से टूट गया।
शेड टूटने के चलते सारा पानी बाजरे की फसल के अंदर तक चला गया। बरसाती पानी से भीगे बाजरे की फसल को किसान अपने हाथों से उठा कर बचाने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए।

आढ़ती बोले, तीन करोड़ का नुकसान हुआ
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद व चरण सिंह दलाल ने बताया कि बरसात के आने और बाजरे के भीग जाने की वजह से वह काफी परेशान हैं। समय पर खरीद न होने के लिए सरकार अब इस स्थिति की जिम्मेवार है। यदि समय रहते शासन और प्रशासन खरीद कदम उठा लेते तो ऐसी स्थिति न होती। किसानों और आढ़तियों ने भांवातर भरपाई योजना को भी किसानों के लिए नाकाफी बताया। झज्जर मंडी में फसल खराब होने से करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान है।

गुलाबी ठंड शुरू, शहर में हुआ जलभराव
लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन ओलों और जल भराव ने परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को पूरी रात रुक-रुककर बारिश होती रही। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई। बारिश कुछ ही देर में तेज हो गई।
तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी और लोगों को सर्दी का अहसास करवा दिया। सुबह से ही जिले भर में बादल छाए हुए थे। दोपहर तक मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों को तरबतर कर दिया। शहर के कई मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और गलियों में पानी भर गया।
जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के बर्फखाना रोड, आर्य नगर, पुरानी तहसील रोड, बीकानेर चौक, शहीद भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर बारिश का पानी भर गया। इससे आवागमन में दिक्कतें आईं।

पांच फीडर हुए ब्रेक डाउन, तीन को किया चालू
मंगलवार को हुई बारिश के चलते शहर में तीन फीडर ब्रेक डाउन हो गए। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम तक तीन फीडरों रेस्ट हाउस, सिटी नंबर-तीन और देवनगर को चालू कर दिया गया। वहीं, सिटी नंबर-छह और सिटी नंबर-दो पर कार्य जारी रहा है। सिटी नंबर-दो फीडर बादली रोड पर पोल टूटने के कारण बंद किया गया।इसके अलावा बिजली सुविधा केंद्र में शाम तक 100 शिकायत दर्ज की गई, जिसमें से 50 शिकायतों का ही समाधान हो पाया। वहीं, बची हुई बिजली शिकायतों का समाधान जारी रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed