फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gym trainer killed in road accident, identified through mobile call

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में जिम ट्रेनर की मौत, मोबाइल कॉल से हुई पहचान

Sun, 09 Apr 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gym trainer killed in road accident, identified through mobile call
झज्जर। शहर के नेशनल हाईवे पर बादली-बहादुरगढ़ रोड बाईपास पर शुक्रवार रात एक जिम ट्रेनर की कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जिम ट्रेनर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी थी। मृतक का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस चालकों ने मृतक के फोन की सिम को अपने फोन में डाला तो उस नंबर पर एक परिचित का फोन पर आने पर मृतक की पहचान गांव सिकंदरपुर निवासी संजीत के रूप में हुई। बताया गया कि संजीत शहर में एक जिम ट्रेनर थे। रात करीब 10 बजे वह कार से अपने घर लौट रहे थे तभी सड़क पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण संजीत की मौत हुई। संजीत का करीब डेढ़ साल का एक बच्चा है और परिजनों ने बताया कि मृतक संजीत की पत्नी गर्भवती है। इस घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी आदि चेक कर वाहन का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed