फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gurugram girl accuses two youths of Bahadurgarh of rape

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम की युवती ने बहादुरगढ़ के दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 11 Sep 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Gurugram girl accuses two youths of Bahadurgarh of rape
बहादुरगढ़। गुरुग्राम जिले की एक युवती ने बहादुरगढ़ में दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसकी युवक के साथ इंस्टग्राम पर दोस्ती हुई थी और उसे पार्टी के बहाने बहादुरगढ़ में बुलाया था। मामला कुछ दिन पुराना है लेकिन पीड़िता की शिकायत पर अब सदर थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिले की निवासी युवती का कहना है कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर अंकित नाम के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। उनकी फोन पर बात होने लगी। कुछ दिन पहले अंकित का फोन आया। उसने कहा कि उसका जन्मदिन है। जिसकी पार्टी दे रहा है। उसके बुलाने पर वह शाम सात बजे उसके बताए स्थान पर कैब से पहुंच गई। इस दौरान अंकित के साथ मोहित नाम का एक युवक भी मौजूद था। दोनों अपनी गाड़ी में बैठाकर डिस्को में ले गए। समय अधिक हुआ तो मैंने उनसे कहा कि उसे घर जाना है। फिर रात एक बजे वे डिस्को से बाहर निकले और बोले कि रात का समय है, हम तुम्हें छोड़ देंगे। फिर वे सूनसान जगह पर खेत में बने कमरे में ले गए। विरोध किया तो धमकी देते हुए बोले कि जान से मारकर जमीन में दफना देंगे। फिर दोनों ने मेरे साथ गलत काम किया। अगले दिन वे उसे छोड़कर गए। भय के कारण चुप रही, लेकिन अब शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपों की सच्चाई, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed