{"_id":"62965e745b0e4e7ae63f8210","slug":"gunga-pahlwan-condemned-the-policies-of-haryana-government-by-tweeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गूंगा पहलवान ने किया ट्वीट, लिखा- हरियाणा सरकार के काले कानूनों की कड़ी निंदा करता हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: गूंगा पहलवान ने किया ट्वीट, लिखा- हरियाणा सरकार के काले कानूनों की कड़ी निंदा करता हूं...
Tue, 31 May 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 May 2022 11:59 PM IST
सार
गूंगा पहलवान ने हरियाणा सरकार की उदासीनता पर खेद जताया है। वीरेंद्र सिंह ने किया ट्वीट कर कहा कि सरकार ने पांचवां डेफ ओलंपिक जीतने पर पैरा ओलंपिक का 5वां हिस्सा दिया है।
विज्ञापन
वीरेद्र उर्फ गूंगा पहलवान अपने परिजनों के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ब्राजील में आयोजित पांचवें डेफ ओलंपिक में सासरौली गांव के लाडले वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने कांस्य पदक जीता था। स्वदेश लौटने पर हरियाणा सरकार ने सोमवार को पंचकूला में सभी डेफ ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान को भी हरियाणा सरकार की ओर से चालीस लाख रुपये का चेक सम्मान स्वरूप दिया गया है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं हरियाणा सरकार के काले कानूनों की कड़ी निंदा करता हूं। जिन्होंने मुझे पांचवां डेफ ओलंपिक जीतने पर पैरा ओलंपिक का पांचवां हिस्सा दिया, यह पैसा अपने बापू को समर्पित करता हूं। जो भी अंगूठे में स्याही के निशान है, सभी को हटा दें। मेरा शौक गाड़ी और मकान नहीं देश के लिए खेलना है।
विज्ञापन
पंचकूला में डेफ ओलंपिक खिलाड़ियों रोहित भाकर, महेश, दीक्षा डागर और सुमित दहिया को बैडमिंटन, गोल्फ और कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के चेक भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले अमित और वीरेंद्र सिंह को 40 लाख रुपये का चेक भी दिया। प्रियंका, बलराम, योगेश डागर, निर्चिरा, अजय कुमार, कुलदीप शर्मा, आसिफ खान, अमन और शुभम वशिष्ठ को ढाई- ढाई लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन