{"_id":"6a3fdefa69df24cd950bcb10","slug":"guliya-cricket-academy-won-the-match-by-62-runs-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-136796-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 62 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 62 रनों से जीता मैच
Sun, 28 Jun 2026 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 62 रनों से जीत दर्ज की। मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अर्जुन छिल्लर को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यूनीक क्रिकेट क्लब के ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुूलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 38.2 ओवरों में 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में जय सहरावत ने 57 गेंदों में चार चौकों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उत्कृष जोशी, मोनिश व हर्षुल गहलोत ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम 27 ओवरों में 90 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में रिहान सैनी ने 39 गेंदों में एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान मोनिश ने 40 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए।
वहीं, गेंदबाजी में अर्जुन छिल्लर ने चार विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी जय सहरावत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अर्जुन छिल्लर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।