फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Guardian of Angels Trust awakens the spirit of service and compassion among children

Jhajjar-Bahadurgarh News: गार्डियन ऑफ एंजेल्स ट्रस्ट ने बच्चों में जगाई सेवा और संवेदना की अलख

Mon, 18 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Guardian of Angels Trust awakens the spirit of service and compassion among children
फोटो 84 : नया गांव सौलधा बाईपास के नजदीक गौवंश एवं जीव उपचार केंद्र का भ्रमण करते विद्यार्थी। स
बहादुरगढ़। ओमैक्स सिटी रोहतक रोड स्थित सेंट स्टीफन इंडियन स्कूल के विद्यार्थियों को गार्डियन ऑफ एंजेल्स ट्रस्ट द्वारा नया गांव सौलधा बाईपास पर संचालित गोवंश और जीव उपचार केंद्र का भ्रमण कराया।
विज्ञापन

मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में दया, करुणा, सेवा भावना तथा गौवंश, पशु-पक्षियों और अन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा। बच्चों को घायल और असहाय जीवोंगाय, बंदर, कुत्ते सहित अन्य पशुओं की देखभाल, उपचार और संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे किसी भी जीव पर अत्याचार न करें और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

बच्चों को यह भी बताया गया कि घायल जीवों को प्राथमिक सहायता किस प्रकार दी जा सकती है और उन्हें सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाए। गोवंश एवं जीव उपचार केंद्र के फाउंडर एवं अध्यक्ष हरि किशन मंगले ने बताया कि केंद्र में घायल एवं बेसहारा जीवों के उपचार, ऑपरेशन और देखभाल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रेखा यादव ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में नैतिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। इस मौके पर बालौर स्कूल की अध्यापिका अनीता चहल तथा सचिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed