फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grievance Committee member met CMO to open sub-health center in Siddipur village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिद्दिपुर गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने को ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने सीएमओ से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Grievance Committee member met CMO to open sub-health center in Siddipur village.
-फोटो 59 : सिद्दिपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के लिए डॉ. जयमाला से चर्चा करते ग्रीवेंस कम
बहादुरगढ़। गांव सिद्दिपुर मेंं उप-स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने के लिए ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने सरपंच प्रतिनिधि सोनू के साथ सीएमओ डॉ. जयमाला से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर सैनी ने कहा कि अभी फिलहाल गांव में मातृ, शिशु और सामुदायिक सेवाएं अस्थायी तौर पर लोवा गांव में एक सरकारी भवन में दी जा रही हैं।
विज्ञापन

जहां आमजन व स्टॉफ के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसलिए सिद्दिपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के लोवा व इस्सरहेड़ी गांव के लोगों को भी लाभ होगा, क्योंकि एक ही उप स्वास्थ्य केेंद्र होने की वजह से आसपास के गांव के लोग भी परेशान हैं इसलिए यह उप स्वास्थ्य केंद्र बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

सैनी ने सिद्दिपुर के ग्रामीणों व पंचायत के सदस्यों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। वहीं झज्जर सीएमओ ने बताया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र को बनवाने के लिए विभाग से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इस की रूपरेखा बनाकर सरकार के समक्ष भेजी जाएगी। ताकि इस का काम जल्द शुरू हो सके। इस अवसर पर रोहित प्रधान, बख्तावर सैनी, जय सिंह सैनी आढ़ती, पुनीत प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 59 : सिद्दिपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के लिए डॉ. जयमाला से चर्चा करते ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी व अन्य। विज्ञप्ति



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed