फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grew cold chills, minimum temperature 8 °, bhadurgarh, news

ठंड से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

Mon, 26 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में रविवार को अब तक की सबसे अधिक ठंड पड़ी। सूर्य के गायब रहने से दिनभर मौसम में ठिठुरन बनी रही। न्यूनतम तापमान तो 8 डिग्री था ही, अन्य दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान भी करीब 10 डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़कड़ाती ठंड से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त व्यस्त दिखी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हलके कोहरे के साथ हुई। इसके बाद दिनभर सूर्य बादलों में छिपे रहे। इस कारण मौसम में ठंडक बढ़ती गई। दोपहर के वक्त भी मौसम 16 डिग्री के आसपास था। ठंड अधिक बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित थी। सड़कों पर अन्य दिनों की तुलना में कम आवागमन था। चूंकि ठंड अधिक थी और अवकाश का दिन था, इसलिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे थे। सुबह से शाम तक बरसात जैसा मौसम बना रहा, लेकिन बरसात नहीं हुई। खैर जो भी हो, बेशक ठंड बढ़ने से लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन किसानों को तो इससे लाभ ही मिलेगा। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवराज ओहल्याण ने बताया कि ये मौसम गेहूं, चने और सब्जी की फसल के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट
पिछले कई दिनों की तुलना में रविवार को तापमान में काफी फेरबदल दिखाई दिया। बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहता था, लेकिन रविवार को अचानक 16 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा रहा। मौसम के विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में कोहरा पड़ने व तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभावित
रविवार को कोहरा तो ज्यादा गहरा तो नहीं था, लेकिन यातायात पर असर पूरी तरह से दिखाई दिया। हलके कोहरे के कारण वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे थे। रोहतक-दिल्ली रोड और झज्जर रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर सुबह और शाम के वक्त वाहनों की लाइटें जली हुई थी। वहीं, रेलवे यातायात पर भी काफी असर देखने को मिला। रविवार को कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें लेट थी। इस कारण यात्रियों को बेहद दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed