{"_id":"620805c9a26c6d50bf2f9cf3","slug":"great-cleanliness-campaign-on-guru-ravidas-jayanti-from-today-jhjhar-news-rtk638245417","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास जयंती पर जिला में तीन दिवसीय महा सफाई अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास जयंती पर जिला में तीन दिवसीय महा सफाई अभियान आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर/बहादुरगढ़। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जिले की सभी 247 ग्राम पंचायतों में 13 फरवरी से महासफाई अभियान आरंभ होगा। साथ ही सभी सात खंडों में एक-एक गांव में बड़ी जनभागीदारी के साथ यह कार्यक्रम आरंभ होगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि झज्जर खंड के गांव जौंधी में रविवार 13 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में खंड बहादुरगढ़ और बादली खंड की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार 13 फरवरी से यह अभियान आरंभ होगा। खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ खंड का मुख्य कार्यक्रम गांव सिद्दीपुर और बादली खंड का मुख्य गांव मुनीमपुर में होगा। एसडीएम बहादुरगढ़ भूपेंद्र सिंह गांव सिद्दीपुर व एसडीएम बादली विशाल कुमार गांव मुनीमपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बीडीपीओ युद्धवीर सिंह ने बताया कि महा सफाई अभियान के दौरान दोनों खंडों के सभी गांवों के धार्मिक स्थलों, गलियों, सरकारी परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, फिरनी आदि में श्रमदान के जरिए ग्रामीणों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, मनरेगा श्रमिकों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जाएगा।