फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gram Panchayat launched anti-encroachment drive, served notices to shopkeepers

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को थमाया नोटिस

Mon, 01 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat launched anti-encroachment drive, served notices to shopkeepers
फोटो नंबर 73: दुकानों के बाहर रखे सामान पर दुकानदारों को नोटिस देते ग्राम पंचायत सरपंच।
बादली। मेन बाजार और झज्जर-नजफगढ़ रोड पर दुकानों के बाहर बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए बादली ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। बाजार में कई दिनों से अतिक्रमण के बढ़ने के चलते लोगों को जाम जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामान को सड़क की सफेद पट्टी से अंदर और पैदल पथ से पीछे रखने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं पंचायत ने दुकानदारों को नोटिस भी दिया है। इसकी अवहेलना करने पर जुर्माना किया जाएगा। नोटिस के तहत बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण को खत्म कर पंचायत का सहयोग करे ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन


बादली महाग्राम पंचायत से सरपंच आनंद गुलिया ने बताया कि दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से बार-बार इस तरह की शिकायतें ग्राम पंचायत को दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत ने दुकानदार को नोटिस देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ने निरीक्षक में दौरान दुकानदारों को निर्धारित पट्टी से बाहर सामान न रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में जहां सामान जब्त किया जाएगा। वहीं दुकानदार को जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच आनंद गुलिया और चौकीदार सुभाष, मनोज और सभी वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed