फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Graduation admission process completed, waiting for postgraduate

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक की दाखिला प्रक्रिया पूरी, स्नातकोत्तर का इंतजार

Fri, 11 Aug 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Graduation admission process completed, waiting for postgraduate
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेहरू में कागजात की जांच करता स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसिलिंग फिलहाल बंद हो गई है। नेहरू कॉलेज में विभिन्न स्नातक कक्षाओं की कुल 1160 सीट हैं। इनमें से वीरवार शाम तक 588 भरी जा चुकी थीं, जबकि 572 खाली हैं। इनमें बीए की 165, बीकॉम की 42, बीएससी नॉन मेडिकल की 238, बीएससी मेडिकल की 47, बीकॉम ऑनर्स की 29, बीसीए की 07 और बीबीए 43 सीट खाली हैं। सभी कक्षाओं में दाखिला लेने वाले 588 विद्यार्थियों में 374 लड़के और 214 लड़कियां हैं।
उधर, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है। अभी तक मेरिट सूची जारी होने की तारीख घोषित नहीं हुई है। नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि अब तक विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की 330 सीट के लिए 717 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए पत्रकारिता की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर जिले के चार सरकारी और दो प्राइवेट कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर, राजकीय महाविद्यालय बादली, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़, राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़, महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर और वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ सम्मिलित हैं। इन सबकी कुल मिलाकर 1255 सीट हैं।
स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसिलिंग बंद हो गई है। स्नातकोत्तर कक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
- डॉ. अमित भारद्वाज, प्रेस एवं जनसंपर्क अधिकारी, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed