फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government should fill the shortage of medicines and doctors in hospitals

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पतालों में दवाईयां व डॉक्टरों की कमी को पूरा करे सरकार

Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government should fill the shortage of medicines and doctors in hospitals
रवि सैनी ।
झज्जर। हरियाणा सरकार द्वारा फरवरी में अपना अंतरिम बजट प्रस्तुत किया जाना है। बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को सरकारी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवानी चाहिए, क्योंकि आधी दवाएं अस्पताल में नहीं मिलती। इसके अलावा हर गांवों में पीएचसी खोलनी चाहिए ताकि घर द्वार के नजदीक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में आमतौर पर दवाओं की कमी रहती है। सरकार को चाहिए कि ऐसी व्यवस्था हो कि आम जनता को दवा बाहर से महंगे दामों पर न खरीदनी पड़े।
- अमित कुमार, झज्जर

सरकार को चाहिए कि पीएचसी स्तर पर एक्स-रे, सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। फिलहाल एक्स-रे की सुविधा सीएचसी स्तर पर है। उनमें भी कई जगह पद खाली हैं। सिटी स्कैन की सुविधा सीएचसी स्तर पर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

- रवि सैनी, झज्जर

सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्डिंग बना दी गई हैं। यहां न तो पूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाती हैं और न ही डॉक्टर व कर्मचारी मिलते हैं। सरकार को चाहिए कि पहले पीएचसी स्तर तक डॉक्टरों की कमी को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज कुमार, बेरी

सरकार को स्वास्थ्य का बजट बढ़ाना चाहिए। ऐसी व्यवस्था की जाए कि हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिल सके। बाहर महंगी दवाईयां नहीं खरीदनी पड़े।
- रोहित, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed