फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government procurement in mandis from today, 4.54 lakh quintals of mustard expected to arrive

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से मंडियों में सरकारी खरीद, 4.54 लाख क्विंटल सरसों पहुंचने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Government procurement in mandis from today, 4.54 lakh quintals of mustard expected to arrive
27jjrp10- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में सुखाई गई सरसों की फसल। संवाद
झज्जर। जिले की अनाज मंडियाें में इस बार 4.54 लाख क्विंटल सरसाें पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस बार किसानों ने 53 हजार एकड़ भूमि पर सरसों की बिजाई की है। प्रदेश की अनाज मंडियों में आज से सरसों के फसल की खरीद शुरू हो रही है। आज से किसानों के ई-खरीद पोर्टल पर गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले भी जिले की अनाज मंडियों किसान प्राइवेट खरीद के लिए अपनी सरसों की फसल लेकर पहुंचे हैं, लेकिन नमी के कारण सरसों के फसल की खरीद नहीं हो सकी। जिले के अलग-अलग अनाज मंडियों में रबी सीजन के फसल खरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मार्केट कमेटी को किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश भी दिए है लेकिन झज्जर अनाज मंडी में अभी तक टीन शेड और साफ-सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कारण इस बार शहर झज्जर की अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पास के बनाए जाएंगे तीन नॉमिनी
अनाज मंडियों में इस बार बायोमैट्रिक के माध्यम से किसानों के गेट पास काटे जाएंगे। इस बार किसानों को स्वयं या फिर अपने नाॅमिनी को फसल लेकर भेजना होगा। किसानों की तरफ से तीन नाॅमिनी बनाए जा सकेंगे।

ट्रैक्टर के नंबर को लेकर नहीं मिला पत्र
अनाज मंडियों में किसानों की तरफ से लाए जाने वाले ट्रैक्टर का नंबर रजिस्टर्ड होने चाहिए या नहीं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी मुख्यालय से नहीं मिली है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर से कितने किसान फसल लेकर आ सकेंगे। इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। इस बार किसानों के ट्रैक्टर की फोटो भी अपलोड की जाएगी।

तीन कर्मचारी ट्रेनिंग लेकर आए
जिले से तीन कर्मचारी इस बार होने वाली फसल के खरीद की ट्रेनिंग लेकर आए हैं। मुख्यालय में हुई इस ट्रेनिंग ने जिले आनी वाली अलग-अलग समस्याओं को रखा था, जिसके बाद उन समस्याओं में सुधार करने के लिए कहा गया था ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

नमी वाले डिजिटल मीटर उपलब्ध
जिले की सभी मंडियों में नमी वाले डिजिटल मीटर उपलब्ध कराए गए है। आढ़तियों व खरीद एजेंसियों की तरफ से डिजिटल मीटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार डिजिटल मीटर से ही फसल के नमी की जांच की जाएगी। इसके अलावा डिजिटल काटे से ही फसल की तुलाई की जाएगी।

हैफेड करेगी सरसों की खरीद
जिले की छह अनाज मंडियों में सरसों के फसल की सरकारी खरीद की जाएगी। सभी अनाज मंडियों में हैफड की तरफ से सरसों के फसल की खरीद की जाएगी जबकि सरसों को स्टोरेज करने का काम वेयर हाउस करेगी।



ब्लॉक अनुसार सरसों के बिजाई का आंकड़ा
ब्लाॅक अनुमानित बिजाई क्षेत्र (एकड़ में) कुल अनुमानित उत्पादन (क्विंटल में)
झज्जर 16000 136000
साल्हावास 9000 76500
बेरी 3500 29750
मातनहेल 23000 195500
बहादुरगढ़ 2000 17000



वर्जन
जिले की अनाज मंडियों में सरसों की फसल खरीद को लेकर पूरी तैयारियां है। छह अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। इसके अलावा इस बार डिजिटल मीटर से फसल की जांच व डिजिटल कांटे से फसल की तुलाई होगी।
राजेश्वर मुदगिल, डीएफएससी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed