फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government Model Sanskriti School secured first place in the short play and on-the-spot painting competitions.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु नाटिका व ऑन द स्पॉट पेंटिंग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Government Model Sanskriti School secured first place in the short play and on-the-spot painting competitions.
-फोटो 62 : विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थी। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय लीगल लिटरेसी (कानूनी साक्षरता) से संबंधित दस प्रतियोगिताएं हुई। इसमें भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद, नारा लेखन, पेंटिंग, लघु नाटिका (स्किट), प्रश्नोत्तरी, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म शामिल रही।
राजकीय मॉडल संस्कृति रेलवे रोड ने लघु नाटिका व ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम, निबंध में द्वितीय और पीपीटी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल भारती स्कूल ने स्लोगन लेखन और वाद-विवाद में पहला स्थान पाया। विजया स्कूल ने स्लोगन लेखन में द्वितीय, पेंटिंग में तृतीय और कविता पाठ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एसआर सेंचुरी स्कूल ने वाद-विवाद में प्रथम, क्विज में द्वितीय और भाषण में तृतीय स्थान पाया। डॉक्यूमेंट्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल को द्वितीय जबकि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू रानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड लीगल लिटरेसी इंचार्ज अनिल अहलावत और मुख्यातिथि के रूप में लीगल लिटरेसी सेल के सदस्य जितेंद्र दहिया उपस्थित रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed