{"_id":"6678b61787b3d4a0a206f2c6","slug":"government-model-culture-school-selected-for-creative-camp-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108144-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रचनात्मक शिविर के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रचनात्मक शिविर के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का चयन
Mon, 24 Jun 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
टावर उत्सव प्रोजेक्ट हेड और स्कल्पचर कला अधिकारी हृदय कौशल कैम्प का निरीक्षण करते हुए।
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे टावर उत्सव की मॉनिटरिंग के लिए पंचकूला से टावर उत्सव प्रोजेक्ट हेड और स्कल्पचर कला अधिकारी हृदय कौशल ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखते हुए कुछ छात्रों को साप्ताहिक तौर पर श्रीराम स्कूल ऑफ आर्ट दिल्ली में साप्ताहिक कक्षा में भेजने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद देश के 6 बड़े कला संस्थानों में हर साल लगभग 16 लाख विद्यार्थी अप्लाई करते हैं, जिनमें से चुनिंदा विद्यार्थियों का चयन होता है। हरियाणवीं कला और संस्कृति को बचाने के लिए अब तक हृदय कौशल ने लगभग 44 आर्टिस्ट की टीम तैयार की है। स्कूल में टावर उत्सव संबंधी गतिविधियां संचालित करने में स्कल्पचर और फाइन आर्ट्स इंस्ट्रक्टर सुनीता छिल्लर और सुनीता जून महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने हृदय कौशल का धन्यवाद किया।इस अवसर पर स्कूल के भौतिकी प्रवक्ता सुरेश वर्मा, इतिहास प्रवक्ता राकेश वत्स, मनोविज्ञान प्रवक्ता रविंद्र कुमार, फाइन आर्ट्स प्रवक्ता रश्मि वर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि कुमार और जितेन उपस्थित रहे।
-