फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government is cheating with farmers for buying millet: Geeta Bhukkal

बाजरा खरीद को लेकर किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार : गीता भुक्कल

Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government is cheating with farmers for buying millet: Geeta Bhukkal
लखीमपुर खीरी मामले और बाजरे की खरीद को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधायक गीता भुक्कल
विज्ञापन

डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए लघु सचिवालय पहुंची। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसान ही नहीं प्रदेश में सभी वर्ग मौजूदा भाजपा सरकार से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं। किसानों को भाजपा सरकार निरंतर दबाने का प्रयास कर रही है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कभी लाठी चार्ज तो कभी वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है जोकि भाजपा सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विवादित बयान पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों के बारे में बेबुनियाद बातें नहीं करनी चाहिए। वह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं। तानाशाही करना अच्छा नहीं होता है प्रदेश की लोगों की सेवा करने के लिए जनता ने वोट दिया था लेकिन मुख्यमंत्री तो लठ मारने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रपति महासचिव प्रियंका गांधी व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ उतर प्रदेश की सरकार के कहने पर जो धक्का मुक्की और अभद्रता की है वह बर्दास्त नहीं की जाएगी। अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला ने कृषि कानूनों को खत्म करवाने के लिए इस्तीफा दिया था, कृषि कानून तो खत्म नही हुए हैं तो फिर चुनाव लड़ने का क्या औचित्य बनता है। आरोप लगाया कि इनेलो नेता अभय चौटाला भाजपा के कहने पर नाटक बाजी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed