फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government doctors on strike, medical college doctors took command

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने संभाली कमान

Fri, 29 Dec 2023 10:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Government doctors on strike, medical college doctors took command
झज्जर। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार काे सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। उन्होंने मरीजों की जांच नहीं की। अस्पताल में भर्ती मरीज भी उन्होंने नही देखे। मेडिकल काॅलेज, एनएचएम के तहत लगे चिकित्सक और आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने ओपीडी की कमान संभाली। इमरजेंसी सुविधा जारी रही। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी अस्पतालों में 2520 मरीजों की ओपीडी और सात डिलीवरी, एक पोस्टमार्टम और अल्ट्रासाउंड कराने का दावा किया है। हालांकि ऑपरेशन नहीं हुए और मरीजों को आगे की तारीख दे दी गई।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर सरकारी चिकित्सक शुक्रवार को हड़ताल पर थे। जिले में कुल 180 चिकित्सक है। इसमें से सुबह के समय 120 चिकित्सक हड़ताल पर थे। सीएमओ ने दावा किया कि 20 चिकित्सक वालेंटियर के रूप में काम के लिए पहुंचे। हालांकि वह हड़ताल में भी थे। हड़ताल के चलते कुछ दिक्कत जरूर आई। प्रतिदिन की तरह होने वाली ओपीडी नहीं हो सकी। फिर भी वैकलिपक सेवाएं दी गई। जो डॉक्टर हड़ताल पर थे, उनकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी गई है ।हड़ताल पर गए चिकित्सक काम पर नहीं आए
विज्ञापन

सीएमओ भी किया अस्पतालों का निरीक्षण, 100 मरीजों से की बात
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह खुद फील्ड में अपने डिप्टी सीएमओ और अन्य चिकित्सकों के साथ रहे। सीएमओ ने सिविल अस्पताल झज्जर, बादली और जहाजगढ़ का निरीक्षण किया। इसके अलावा डिप्टी सीएमओ को भी एक-एक संस्थान की मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए थे। उन द्वारा भी चेकिंग की गई। सुबह 9 बजे से ही मरीज अस्पताल में आने शुरू हो गए थे। सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। सरकारी अस्पताल झज्जर में ही कुल 28 डॉक्टर तैनात किए गए थे। इसके अलावा झज्जर व बहादुरगढ़ में दो-दो गायनाकलोजिस्ट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा एक सर्जन की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन किए जा सके।बादली, जहाजगढ़ व अन्य संस्थानों में जाकर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों का फीडबैक भी लिया कि कहीं दिक्कत तो नहीं हो रही। सीएमओ ने बताया कि किसी जगह मरीजों को दिक्कत नहीं नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जगह लगाए गए कैंप
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग 11 जगह कैंप लगाए थे, जहां डॉक्टर उपलब्ध कराए गए थे। इसमें 10 कैंप अकेले भारत संकल्प विकसित यात्रा में लगाए गए थे जबकि स्वास्थ्य जांच शिविर जहाजगढ़ में लगाया गया था।


वह चार दिन से अस्पताल में दाखिल है। उसका एक्सरे हो चुका है। सुबह दवा दे दी जाती है। उसके बाद कोई जांच नहीं हो रही। आज भी कोई डॉक्टर देखने के लिए नहीं आया।

शमशेर

वह दो दिन से दाखिल है। सुबह-शाम दवा दे दी जाती है। कोई डॉक्टर चेक करने के लिए नहीं आ रहा।
जयनारायण, मरीज

वर्जन
पूरे जिले में 2500 से अधिक ओपीडी हुई है। आपातकालीन में 62 मरीज चेक किए गए हैं। डिलीवरी, पोस्टमार्टम हुए हैं। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी गई है। विभाग का प्रयास है कि मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाए।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed