फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government buildings rely on fire services; security arrangements are non-existent.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दमकल के भरोसे सरकारी बिल्डिंग, सुरक्षा इंतजाम शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Government buildings rely on fire services; security arrangements are non-existent.
15jjrp24- सिविल अस्पताल जहां पर सेंट्रल फायर सिस्टम नहीं है। संवाद
झज्जर। सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये की लागत से बिल्डिंग तो बनाई जा रही हैं लेकिन उसमें आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। शहर के अंदर जितनी भी सरकारी बिल्डिंग में हैं उनमें से अधिकतर में किसी भी सरकारी बिल्डिंग में फायर फाइटिंग का सेंट्रल सिस्टम नहीं है।
विज्ञापन

आगजनी से बचने के लिए केवल फायर सिलिंडर रखे हुए हैं उनमें से भी कई सरकारी कार्यालयों में फायर सिलिंडर की डेट एक्सपायर हाे चुकी है तो कई सरकारी कार्यालयों में फायर सिलिंडर तक नहीं रखे गए हैं। ऐसे में यदि कोई आगजनी की बड़ी घटना होती है तो उस समय सुरक्षा के लिए केवल दमकल विभाग की गाड़ियों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के गुरुग्राम रोड पर स्थित लघु सचिवालय की दो बिल्डिंग हैं। इन दोनों ही बिल्डिंग में आगजनी से बचाव के लिए कोई सेंट्रल सिस्टम नहीं है। इन दोनों बिल्डिंग में फायर सिलिंडर लगाए गए हैं। हर फ्लोर पर दो से तीन फायर सिलिंडर लगे हुए हैं। इनको हर साल रिफिल करवाकर काम चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल सरकारी अस्पताल का हैं। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं और 500 के लगभग स्टाफ भी हैं। उसके बावजूद आगजनी से सुरक्षा के लिए निर्भरता केवल फायर सिलिंडरों पर हैं। यही हाल जिला परिषद कार्यालय, कृषि विभाग, बीडीपीओ कार्यालय, रेडक्रॉस का है, जहां पर फायर सिलिंडर है ही नहीं।


फाइलों में अटके प्रोजेक्ट
झज्जर के सरकारी अस्पताल में भी सेंट्रल फायर फाइटिंग सिस्टम लगना है लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। विभाग की तरफ से प्रोजेक्ट बनाकर मंजूरी के लिए काफी माह से भेजा हुआ है। इसके अलावा बेरी के सरकारी अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगना है जिसका अब तक 70 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है। इस पर भी लगभग 55 लाख रुपये की राशि खर्च होनी है।

15jjrp24- सिविल अस्पताल जहां पर सेंट्रल फायर सिस्टम नहीं है। संवाद

15jjrp24- सिविल अस्पताल जहां पर सेंट्रल फायर सिस्टम नहीं है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article