{"_id":"6743b2b0bd5007f8ce0ebf04","slug":"government-and-private-schools-will-remain-closed-even-today-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115837-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आज भी बंद रहेंगे सरकारी व निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आज भी बंद रहेंगे सरकारी व निजी स्कूल
Mon, 25 Nov 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी व निजी स्कूल बंद हैं। यह आदेश सोमवार को भी लागू रहेंगे। 25 नवंबर को सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। डीसी प्रदीप दहिया की तरफ से इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदूषण के कारण राज्य सरकार ने 23 नवंबर तक छुट्टी के आदेश दिए थे। 24 नवंबर को रविवार था। ऐसे में सभी सोमवार से स्कूल खुलने की उम्मीद लगा रहे थे। फिलहाल डीसी की तरफ से सोमवार को भी निजी व सरकारी स्कूल की छुट्टी बढ़ा दी है।
कई निजी स्कूलों ने भेजे स्कूल खोलने के मैसेज
रविवार को जिले के कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों को उनके मोबाइल पर सोमवार से स्कूल खुलने और बच्चों को स्कूल भेजने के मैसेज भेजे हैं। इसके बाद से ही अभिभावक पसोपेश में थे कि स्कूल खुलेंगे या नहीं। प्रशासन के बिना आदेश के निजी स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को सोमवार को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के आदेश जारी कर दिए।
स्कूल खोलने को लेकर डीईओ राजेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा डीसी ने पत्र जारी कर सोमवार को सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।