{"_id":"65cd15d7c661d341ae03cbb6","slug":"goods-worth-rs-600-crore-stuck-orders-are-also-being-cancelled-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105512-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 600 करोड़ का माल अटका, ऑर्डर भी हो रहे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 600 करोड़ का माल अटका, ऑर्डर भी हो रहे निरस्त
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी में स्थित एक फैक्टरी में माल से भरी खड़ी एक गाड़ी।
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर सील कर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इस कारण क्षेत्र की सात हजार छोटी बड़ी फैक्टरी में तैयार माल की डिलिवरी रुक गई है। फैक्टरी में माल लोड करके रखा गया है, लेकिन गाड़ियां दिल्ली की तरफ नहीं जा पा रही हैं। दो दिन में फैक्टरी में 600 करोड़ का माल पड़ा है। माल की डिलिवरी समय पर न होने से ऑर्डर निरस्त हो रहे हैं। आगे भी माल के नए ऑर्डर भी नहीं मिल रहे। उद्यमियों का कहना है कि यदि रास्ते जल्द नहीं खुले तो यहां के उद्योग चौपट हो जाएंगे।
बहादुरगढ़ में एक नहीं बल्कि कई औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनमें आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी सेक्टर-9 मोड़ से टीकरी बॉर्डर के बीच हैं। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, रोहद नगर औद्योगिक क्षेत्र, निजामपुर रोड, झज्जर रोड समेत अन्य स्थानों पर सात हजार फैक्टरी हैं। दिल्ली सीमा सील होने के बाद रास्ते बंद हैं और फैक्टरी में तैयार माल पड़ा है, लेकिन उसे भेजा नहीं जा रहा है। फैक्टरी में गाड़ी में माल लोड होकर खड़ी की गई हैं। दिल्ली, जयपुर आदि कई स्थानों पर माल जाना है।
बहादुरगढ़ में फैक्टरी चलाने वाले 90 प्रतिशत लोग दिल्ली से आवागमन करते हैं। अब बॉर्डर सील होने के बाद बहादुरगढ़ आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। अब मेट्रो से आ जा रहे हैं, लेकिन मेट्रो में भीड़ बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय भीड़ कहीं ज्यादा रहती है। इसके कारण या तो जल्दी बहादुरगढ़ से जाना पड़ता है या फिर देर रात को यहां से निकलते हैं।
विज्ञापन
-सुभाष जग्गा, प्रधान, बीसीसीआई
बहादुरगढ़ से अलग-अलग प्रदेशों के अलावा दिल्ली में भेजे जाने वाले माल के ऑर्डर मिलने कैंसल हो गए हैं। अब जयपुर में स्थित फुटवियर इंडस्ट्री की तरफ व्यापारी माल के लिए ऑर्डर कर रहे हैं। यदि दिल्ली सीमाएं जल्द नहीं खुलती हैं तो बहादुरगढ़ इंडस्ट्री को कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। सरकार को जल्द किसानों के मुद्दे का हल निकालना चाहिए।
-नरिंदर छिकारा, उप प्रधान, बीसीसीआई