{"_id":"b980adfdfb6be6f5cb84ecbcda89b27d","slug":"gold-winner-vikarm-virck-honur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मबीर राठी ने किया गोल्ड मेडल विजेता विक्रम विर्क का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मबीर राठी ने किया गोल्ड मेडल विजेता विक्रम विर्क का स्वागत
ब्यूूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोनीपत में हुई आल इंडिया ओपन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के बॉडी बिल्डर विक्रम सिंह विर्क ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को सैनीपुरा में आयोजित समारोह मेें विर्क का पदक जीतने पर स्वागत किया गया।
विक्रम विर्क ने बताया कि 17 जनवरी को उन्होंने सोनीपत में आयोजित आल इंडिया ओपन बॉडी बिल्डिंग चैपिंयनशिप में 75 से 80 किलो भार वर्ग में भाग लेकर पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 70 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वो 2013 में मिस्टर हरियाणा का खिताब भी जीत चुके हैं। स्वागत समारोह में इनेलो के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बॉडी बिल्डर विक्रम सिंह विर्क का स्वागत किया। समारोह में विक्रम के पिता कुलदीप सिंह विर्क ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन करके उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
कर्मबीर राठी ने विक्रम को सम्मानित करते हुए कहा कि संतुलित व्यक्तित्व के विकास के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना बहुत जरूरी है। कर्मबीर ने कहा कि खेलों से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि भाईचारे से मिलकर काम करने की भावना भी विकसित होती हैै। इस अवसर पर अतर सिंह शर्मा, जीत सिंह हुड्डा, रमेश बत्रा, विजय मोहन शर्मा, राकेश, अनिल यादव, नवीन गंभीर, जय भगवान, दीपक, तरुण, पवन सैनी, हेमंत यादव, देवेंद्र राठी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने विक्रम का स्वागत किया व गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी।