फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   gold, silver jewellery stolen from house in jhajjar

बराणी गांव में चोरों ने लगाई सेंध, सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
gold, silver jewellery stolen from house in jhajjar
बेरी। क्षेत्र के बराणी गांव में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाते हुए सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया जिसने घटना स्थल से सबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

बराणी गांव निवासी बिरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके मकान से चोर अलमारी का ताला तोड़कर 20 तोले सोना व एक किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। बिरेंद्र ने कहा कि वह साथ वाले कमरे मे सो रहा था और उसका परिवार मकान के आगे वाले कमरे में सो रहा था क्योंकि तेज बारिश के कारण मकान की छत से पानी आ रहा था। इसलिए बिरेंद्र की पत्नी सुमन नए कमरे में सो गई। सुबह 5 बजे उठकर देखा तो कमरे की अलमारी और बेड का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे आभूषण गायब थे। छुछकवास चौकी प्रभारी रविंद्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed